एक्सप्लोरर

बड़ी ख़बरें: देश में कोरोना से 341 लोग संक्रमित, नक्सलियों से मुठभेड़ में 17 जवान शहीद, 31 मार्च तक दिल्ली में तालाबंदी की घोषणा

देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की तादाद 341 पहुंच गई है.कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 31 मार्च तक राष्ट्रीय राजधानी में तालाबंदी की घोषणा की है.

ABP न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरें

1- देश में कोरोना वायरस से आज तीन मौतें हुईं. गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र में एक-एक शख्स ने दम तोड़ा. इसके साथ ही देश में अबतक कुल 7 मौतें हो चुकी हैं. वहीं देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 341 हो गई है. देश में सबसे अधिक संक्रमित लोगों की संख्या महाराष्ट्र में है. https://bit.ly/2UqRht4

2- छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए हैं. शहीद होने वाले जवानों में STF और DRG के जवान शामिल हैं. 12 जवान डीआरजी यानी डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड के जबकि 5 जवान एसटीएफ यानी स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हैं. बस्तर के इतिहास में पहली बार DRG के जवानों का इतना बड़ा नुकसान हुआ है. https://bit.ly/2UwlMh2

3- कोरोना की वजह से रेल मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि 31 मार्च तक के लिए देश की सारी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा मुंबई लोकल और कोलकाता मेट्रो का भी संचालन इस दौरान बंद रहेगा. इससे पहले आज देश में जनता कर्फ्यू के चलते भी ट्रेनों को रद्द किया गया था. https://bit.ly/2y098zq कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश के 75 शहरों को लॉकडाउन कर दिया गया है. कैबिनेट सचिव और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के साथ राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक में ये फैसला लिया गया है. https://bit.ly/3dl9vop

4- प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानी जनता कर्फ्यू के दिन शाम के पांच बजे पांच मिनट तक ताली, थाली इत्यादि बजाने की अपील की थी. मोदी की अपील पर लोगों ने उनका बखूबी साथ दिया है. देशभर में लोगों ने ताली-थाली बजाई है. अब पीएम ने कहा है कि 9 बजे के बाद सेलिब्रेशन ना शुरू करें, यह लंबी लड़ाई की शुरुआत है. https://bit.ly/3a6w6TD

5- कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 31 मार्च तक राष्ट्रीय राजधानी में तालाबंदी की घोषणा की है. केजरीवाल ने कहा कि कल सुबह 6 बजे से दिल्ली के अंदर तालाबंदी लागू की जाएगी, यह 31 मार्च तक लागू रहेगी. https://bit.ly/2QBwmlE उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर राजधानी लखनऊ समेत 15 जिलों में 23 से 25 मार्च तक 'लॉकडाउन' घोषित कर दिया है. https://bit.ly/3acZkA7

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई कीमती जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई कीमती जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
नड्डा ने की NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा, छात्रों से की ये अपील
नड्डा ने NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा की, छात्रों से की ये अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget