एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में एक बार फिर बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिए संकेत

साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी आई है लेकिन अब भी इस पर क़ाबू नहीं पाया गया है. इस से पहले राज्य सरकार ने 24 मई तक के लिए लॉकडाउन लगने का फैसला लिया था.

तमिलनाडु में कोरोना के मामलों को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है. राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को इस बात के संकेत दिए. साथ ही इस दौरान किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी. स्टालिन ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों के एक दल के साथ बैठक की. जिसके बाद सचिवालय में अलग अलग पार्टियों के सदस्यों के साथ मीटिंग में उन्होंने इस बात के संकेत दिए. इस से पहले राज्य सरकार ने 24 मई तक के लिए लॉकडाउन लगने का फैसला लिया था. जिसकी अवधि कल समाप्त हो रही है. जानकारी के अनुसार सरकार जल्द ही इस अवधि को आगे बढ़ाने की घोषणा कर सकती है.  

मीटिंग के दौरान स्टालिन ने कहा, "स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में कोरोना की रफ़्तार को थामने का एकमात्र उपाय कढ़ा लॉकडाउन है. मुझे अलग अलग जिलों में अपने दौरे के दौरान भी यहीं सुझाव मिले हैं. हालात को देखते हुए सरकार को राज्य में बिना किसी ढील के टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला लेना है." साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी आई है लेकिन अब भी इस पर क़ाबू नहीं पाया गया है.

छुट्टी का नहीं बल्कि कोरोना का है सीजन

उन्होंने कहा कि, इस से पहले सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ छूट दी थी. लेकिन कई लोगों ने इसका बेजा फायदा उठाया और लॉकडाउन के नियमों को भी नजरअंदाज किया. उन्होंने कहा, "राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लोगों की जिंदगी बचाने और उनके भले के लिए है. इस बात से बेहद तकलीफ होती है जब कुछ लोग इस बात को नहीं समझते. वो सोचते है कि ये छुट्टी के दिन हैं. लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं ये छुट्टी का नहीं बल्कि कोरोना का सीजन है और हमें सतर्क रहने की जरुरत है."

साथ ही उन्होंने कहा, "लोगों की मजबूत इच्छाशक्ति से ही इस महामारी को बढ़ने से रोका जा सकता है. लोग जब कोरोना की बात करते हैं तो उनका डर साफ देखा जा सकता है लेकिन उनके आचरण में इस डर की झलक की बजाय लापरवाही देखने को मिलती है. लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए लगातार मुस्तैद रहने की जरुरत है."

यह भी पढ़ें 

गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला, शुभेंदु अधिकारी के पिता और भाई को दी Y+ सिक्योरिटी

बहुत पेचीदा है वैक्सीन बनाने का काम, स्पीड बढ़ाने के नाम पर सावधानी से समझौता संभव नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget