एक्सप्लोरर

चीन से चल रही तनातनी के बीच प्राइम स्ट्राइक वेपन 'ब्रह्मोस' का सफल परीक्षण

भारत ने ये परीक्षण ऐसे समय में किया है जब फिलीपींस ने ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है.

नई दिल्ली: चीन से चल रही तनातनी के बीच थलसेना ने मंगलवार को देश के प्राइम स्ट्राइक वेपन, ब्रह्मोस का अंडमान निकोबार में सफल परीक्षण किया. माना जा रहा है कि ये ‘एक्सटेंडेड’ सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल थी, जिसकी मारक क्षमता पहले वाली ब्रह्मोस से ज्यादा है. भारत ने ये परीक्षण ऐसे समय में किया है जब फिलीपींस ने ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि, मंगलवार को ही फिलीपींस के रक्षा सचिव (मंत्री) ने कहा कि ब्रह्मोस के लिए फंड जुटाना एक टेढ़ी खीर है.

थलसेना की दक्षिणी कमान के मुताबिक, मंगलवार को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, ब्रह्मोस का ‘टॉप-अटैक कनफिगिरेशन’ में सफल परीक्षण किया गया, जो बंगाल की खाड़ी में पिन-पॉइन्ट एक्युरेसी से अपने टारगेट को भेदने में कामयाब रहा. जानकारी के मुताबिक, इस लैंट-अटैक वर्जन को अंडमान निकोबार में एक द्वीप से दूसरे द्वीप पर टारगेट किया गया.

सूत्रों की मानें तो इस हफ्ते सेना के तीनों अंग यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना देश के प्राइम स्ट्राइक वेपन का परीक्षण करेंगे. इसी कड़ी में मंगलवार को थलसेना ने ब्रह्मोस की एक्सटेंडेड वर्जन का परीक्षण किया. अभी तक ब्रह्मोस की रेंज करीब 290 किलोमीटर थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर करीब 400 किलोमीटर कर दिया गया है. मंगलवार को इसी 400 किलोमीटर रेंज का परीक्षण किया गया था. हालांकि, इस बारे में थलसेना या फिर डीआरडीओ की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी.

इस बीच मंगलवार को ही फिलीपींस के नेशनल डिफेंस डिपार्टमेंट के सचिव, डेलफिन लॉरेन्ज़ाना ने कहा कि भारत से ब्रह्मोस मिसाइल लेने का प्रोग्राम सही दिशा में चल रहा है, लेकिन इसके लिए फंड जुटाना एक बड़ी चुनौती है. आपको बता दें कि फिलीपींस दूसरा ऐसा देश जो ब्रह्मोस को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहा है. इससे पहले कई साल तक वियतनाम ने भी इच्छा जताई थी. लेकिन किन्ही कारणों से सौदा नहीं हो पाया था.

हाल ही में भारत में रूस के एक राजनयिक ने भी कहा था कि ब्रह्मोस को फिलीपींस को बेचने में रूस को कोई ऐतराज नहीं है. क्योंकि ब्रह्मोस मिसाइल भारत ने रूस की मदद से बनाई है जो दुनिया की चुनिंदा सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है.

भारत ने ब्रह्मोस को अपना प्राइम स्ट्राइक वेपन घोषित किया है जिसे थलसेना, वायुसेना और नौसेना तीनों ही इस्तेमाल करती हैं. चीन से चल रही तनातनी के बीच भारतीय सेना ने एलएसी पर ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती पूर्वी लद्दाख से लेकर अरूणाचल प्रदेश तक कर रखी है. साथ ही ब्रह्मोस मिसाइल से लैस सुखोई लड़ाकू विमान भी एलएसी के करीब एयर-बेस पर तैनात कर रखे हैं.

यह भी पढ़ें- 

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- अब अयोध्या एयरपोर्ट का नाम होगा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट

Explained: दिल्ली में कोरोना विस्फोट, हर घंटे में हो रही हैं पांच मौत, आंकड़ों की जुबानी जानें बेकाबू हालात

नीरज राजपूत, देश के जाने-माने डिफेंस जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. वे 20 वर्षों से ज्यादा से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और  प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का गहन अनुभव है. एबीपी नेटवर्क के लिए वॉर, डिफेंस, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से जुड़े मामले देखते हैं. एबीपी लाइव पर 'गेम-चेंजर' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई.

उन्होंने सैन्य एवं सुरक्षा मुद्दों की कवरेज दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर, चीन सीमा पर तिब्बत के पठार, पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी से समुद्र के अंदर तक की है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई.

उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र से भी रिपोर्टिंग की है, जिसमें मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क के एक्टिव वॉर-जोन शामिल हैं. इन्हीं अनुभवों पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई.

उन्होंने दुनिया की सबसे संवेदनशील बॉर्डर में में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ से, अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM से और कोल्ड-वॉर के दौरान दुनिया के लिए "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी रिपोर्टिंग की है.

वे चुनिंदा रक्षा पत्रकारों में से हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. उन्होंने फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी रिपोर्टिंग की.

वे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित 'Defence Correspondent Course' कर चुके हैं.

इससे पहले वे लगभग 6 वर्षों तक STAR NEWS में चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के पद पर कार्यरत रहे और लोकप्रिय क्राइम शो *'सनसनी'* से जुड़े थे.

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की. इसके बाद वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आए और B.A.G. Films के साथ जुड़े, जिसने STAR NEWS के लिए लोकप्रिय क्राइम शो का निर्माण किया. उन्होंने SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक काम किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
नड्डा ने की NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा, छात्रों से की ये अपील
नड्डा ने NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा की, छात्रों से की ये अपील
अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget