News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

पेट्रोल-डीजल इतिहास में सबसे महंगा होने के बाद अब LPG महंगा, सब्सिडी वाला सिलेंडर ₹2.34 और बिना सब्सिडी वाला ₹48 महंगा

होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर 77 रुपये महंगा होकर अब 1244 रुपए 50 पैसे का हो गया है.

Share:
नई दिल्ली: महंगाई के मोर्च पर जनता पर एक और मार पड़ी है. गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर 2 रुपए 34 पैसे और बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 48 रुपए महंगा हो गया है. बता दें कि सिलेंडर के अलावा मई महीने में पेट्रोल और डीजल के दामों में भी काफी बढोत्तरी हुई है. यानी जनता को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. अब कितना का मिलेगा सिलेंडर? नए दामों के बाद अब राजधानी दिल्ली में अब सब्सिडी वाला सिलेंडर 493 रुपए 55 पैसे में मिलेगा, जबकि बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 698 रुपए 50 पैसे में मिलेगा.

देश में कितने का मिल रहा है सब्सिडी वाला सिलेंडर?

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर 493 रुपए 55 पैसे, कोलकाता में 496 रुपए 65 पैसे, मुंबई में 491 रुपए 31 पैसे और चेन्नई में 481.84 पैसे में मिल रहा है. जारी है जनता के साथ मजाक, पेट्रोल के दाम में आज 6 और डीजल के दाम में सिर्फ 5 पैसे की कमी देश में कितने का मिल रहा है बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर? इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 698 रुपए 50 पैसे, कोलकाता में 723 रुपए 50 पैसे, मुंबई में 671 रुपए 50 पैसे और चेन्नई में 721.50 पैसे में मिल रहा है. रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर 77 रुपये महंगा इतना ही नहीं होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर 77 रुपये महंगा होकर अब 1244 रुपए 50 पैसे का हो गया है. यानी अब आपको घर खाना खाना हो या बाहर, दोनों सूरत-ए-हाल में आपको जेब खाली करनी पड़ेगी. बता दें कि देश के हर घर को एक साल में सब्सिडाइज्ड दामों पर 12 एलपीजी सिलेंडर मिलते हैं. ऐसे में अगर एक साल के अंदर किसी को 12 सिलेंडर से अलग 13वां सिलेंडर खरीदना है तो उसे बिना सब्सिडी के महंगा सिलेंडर खरीदना पड़ेगा.
Published at : 01 Jun 2018 08:18 AM (IST) Tags: Cylinder LPG Delhi
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा

‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा

टॉप स्टोरीज

Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई

'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई

'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा

'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा