एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सौतेले बेटे ने ही गोली मारकर की पिता की हत्या, कुत्ते के नहीं भौंकने पर पुलिस को हुआ शक

Rajasthan News: सौतेले बेटे ने ही गोली मारकर की पिता की हत्या, कुत्ते के नहीं भौंकने पर पुलिस को हुआ शक

Rajasthan Crime:बूंदी जिले के नानकपुरिया गांव में एक किसान बंता सिंह की उसके ही सौतेले बेटों द्वारा गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक किसान बंता सिंह की रखवाली में उसका वफादार कुत्ता भी घटना के वक्त था. वो इतनी तेज भौंकता था की पडोसी तक उसकी आवाज सुन लेते थे. घटना के वक्त कुत्ते के नहीं भौंकने पर पुलिस को परिजनों पर शक हुआ और परिजनों से पुलिस ने एक-एक कर पूछताछ की तो सारे घटना क्रम को उनके परिजनों ने कबूल कर लिया.

एसपी जय यादव ने बताया की सौतेले बेटे ने हत्या के लिए दो अन्य रिश्तेदारों की मदद की पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया गया है. पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि हत्या के आरोप में सौतेले बेटे राजवीर, उसके दो रिश्तेदार सुखविंदर एवं गुरुप्रीत को भी गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि दोनों बेटे अपने सौतेले पिता के उनकी कोई मदद नहीं करने से नाराज थे. जब एक बेटा जेल गया तो उन्होंने उसकी जमानत में मदद नहीं की. बाद में वह एक युवती से प्रेम विवाह करना चाह रहा था, जिसमें भी बंटा सिंह मदद को तैयार नहीं हो रहा था.

सौतेले बेटों को जमीन में भी बंटा सिंह की नियत खराब दिख रही थी. इसी बात को लेकर दोनों ने अपने दो और रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली. उन्होंने अपने दोनों रिश्तेदार युवकों को पांच लाख रुपये देने का वादा कर तैयार किया था. फिर चारों ने मिलकर 28 नवंबर की रात को खेत पर बने घर के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे सौतेले पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

खेत पर बने घर में एक शिकारी कुत्ता रहता था, जिसे चारों ने पहले घर की छत पर रखा था. वह सभी को जानता था. ऐसे में वारदात के वक्त उसके भौंकने की आवाज आस-पास किसी को नहीं सुनाई दी. पुलिस को कुत्ते के नहीं भौंकने की जानकारी के दौरान ही सौतेले बेटों पर शंका हो गई थी. बाद में जब पूछताछ की गई तो सबकुछ सामने आ गया. एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम में 5 गोलियां बरामद हुई हैं. जिनको अलग-अलग पिस्तौल से चलाया गया है. हालांकि पुलिस को अभी दोनों पिस्तौल बरामद नहीं हुई है.

बंता सिंह की हत्या का प्रमुख कारण यह रहा

पुलिस ने बताया कि मृतक बंता सिंह ने अपने बड़े भाई बलविंदर की पत्नी से नाता प्रथा के तहत विवाह किया था. जिसके चलते उसके दोनों पुत्र राजवीर व रणवीर भतीजे के साथ सौतेले पुत्र भी थे. ऐसे में नाता प्रथा के तहत विवाह करने के साथ ही अपने सौतेले बाप से दोनों पुत्रों की नहीं बन पा रही थी और कई मामलों को लेकर उनमें विवाद भी होते रहते थे.

कभी जमीन को लेकर तो कभी अन्य मामलों को लेकर लड़ाई झगड़े होते थे. दोनों के बीच जमीनी विवाद इस विवाद का प्रमुख कारण था. वही विवाद बंता सिंह की हत्या का प्रमुख कारण बना तो भतीजे व सौतले पुत्रों ने ही हत्या की कहानी को रचा और 5 लाख की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी.

Kartarpur गुरुद्वारे में मॉडल की तस्वीर पर भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर दर्ज कराई नाराजगी

India-Pakistan Border: पाकिस्तान ड्रोन से भेज रहा है ड्रग्स और हथियार,बॉर्डर पर टनल बनाकर घुसपैठ की कोशिशें भी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget