एक्सप्लोरर

Smoking In Flight: शख्स ने प्लेन में पी बीड़ी, हुआ गिरफ्तार तो कहा- 'मैं ट्रेन में जाता हूं तो...'

Akasa Airlines Smoking Case: आकासा एयरलाइन्स की फ्लाइट में एक शख्स को बीड़ी पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. राजस्थान के रहने वाले प्रवीण कुमार पहली बार फ्लाइट से सफर कर रहे थे.

Smoking Beedi In Flight: बेंगलुरु पुलिस ने आकासा एयर लाइन्स के एक 56 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस शख्स पर फ्लाइट में बीड़ी पीने का आरोप है. आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार के तौर पर हुई है. वो इस फ्लाइट से अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रहे था. पुलिस ने कुमार को यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (केआईए) से गिरफ्तार किया है. 

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर ने केआईए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. प्रवीण कुमार राजस्थान के मारवाड़ इलाके का रहने वाले हैं. एयरलाइंस के चालक दल के सदस्यों ने उन्हें टॉयलेट में स्मोकिंग करते पकड़ा. बाद में उन्हें बेंगलुरु सेंट्रल जेल भेज दिया गया. यहां उन्होंने पुलिस को बताया कि यह उनके जीवन की पहली उड़ान थी और उन्हें नियमों के बारे में नहीं पता था.

क्या कहना है प्रवीण कुमार का?

इंडिया टुडे के मुताबिक उन्होंने पुलिस को बताया, “वो पहली बार प्लेन में बैठे थे. ज्यादातर ट्रेन से सफर करते रहे हैं और उसके टॉयलेट में जाकर अक्सर स्मोकिंग कर लिया करते थे. मैंने सोचा यहां भी ऐसा कर सकते हैं तो मैंने प्लेन के टॉयलेट में बीड़ी पी ली.” वहीं इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फ्लाइट के सफर करने दौरान बीड़ी का पता नहीं लगा पाना सुरक्षा में एक बड़ी चूक है. अधिकारी ने कहा, “इसका आसानी से पता चल जाता है. इस तरह की घटना सामने आने का एकमात्र कारण तलाशी में नाकामी है.”

कुमार ने कहा कि उसे प्लेन में स्मोकिंग नियमों की जानकारी नहीं थी. उसे अभी बेंगलुरु सेंट्रल जेल में रखा गया है. पुलिस ने बताया कि अरेस्ट होने के बाद आरोपी को कम से कम एक हफ्ते की न्यायिक हिरासत में रखा जाता है. इससे पहले साल की शुरूआत में ही विमान में सिगरेट जलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें: Air India Flight: फ्लाइट में नहीं थम रहे यात्रियों के कारनामे! अब टॉयलेट में सिगरेट पीते पकड़ा गया शख्स, बांधने पड़े हाथ-पैर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget