एक्सप्लोरर

Sarabjit Singh: सरबजीत सिंह की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, इसी साल बहन का भी हुआ था निधन

Punjab News: सुखप्रीत कौर (Sukhpreet Kaur) अपनी बेटी स्वप्नदीप से मिलने अपने पड़ोसी के साथ मोटरसाइकिल पर अमृतसर से जालंधर जा रही थीं.

Sarabjit Singh Wife Death: पाकिस्तान की जेल में जासूसी के आरोप में मारे गए सरबजीत सिंह (Sarabjit Singh) की पत्नी सुखप्रीत कौर (Sukhpreet Kaur) की सड़क हादसे में मौत हो गई. बीते दिन सुखप्रीत कौर अपनी बेटी स्वप्नदीप से मिलने अपने पड़ोसी के साथ मोटरसाइकिल पर अमृतसर से जालंधर जा रही थी. इसी दौरान वह मोटरसाइकिल से पीछे गिर गईं, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट आई और उनकी मौत हो गई. 

सुखप्रीत कौर (Sukhpreet Kaur) को सड़क हादसे के बाद इलाज के लिए अमृतसर के महाजन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है. हादसे में उनके सिर के पीछे और सीने में गंभीर चोटें लगी थीं. 

पाकिस्तान की जेल में बंद थे सरबजीत

सुखप्रीत कौर का अंतिम संस्कार मंगलवार की सुबह भिखीविंड के श्मशान घाट में ही होगा. भारत के रहने वाले सरबजीत को पाकिस्तान की एक अदालत ने आतंकवाद और जासूसी के लिए दोषी ठहराया था. उन्हें 1991 में मौत की सजा सुनाई गई थी. हालांकि, सरकार ने 2008 में सरबजीत को फांसी देने पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी थी. 

2013 में हुई थी सरबजीत की मौत 

पति को जेल से बाहर निकालने के लिए सुखप्रीत कौर ने काफी कोशिशें की थी लेकिन, अप्रैल 2013 में लाहौर में कैदियों के झगड़े के बाद सरबजीत सिंह की मौत हो गई थी. वहीं, इसी साल जून महीने में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का भी निधन हो गया था. उन्होंने भी अपने भाई को जेल से बाहर निकालने के लिए काफी संघर्ष किया था. 

सरबजीत सिंह की बेटी स्वपनदीप कौर राजस्व विभाग में बतौर नायब तहसीलदार जालंधर में तैनात हैं. उनकी बेटी ने ही अपनी मां सुखप्रीत कौर को मिलने के लिए बुलाया था. मां की मौत के बाद अब उनके सिर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया है. 

ये भी पढ़ें: 

Watch: ऑटो से जा रहे सीएम केजरीवाल की पुलिस से नोंकझोंक, कहा- मैं जनता का आदमी, नहीं चाहिए सुरक्षा

Gyanvapi Masjid Verdict Highlights: ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, कोर्ट ने माना मुकदमा सुनने लायक, 22 सितंबर को अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget