एक्सप्लोरर

'इसका जवाब मोदी हैं...', विदेश मंत्री जयशंकर ने लंदन में अंग्रेजों के बीच जाकर क्यों कही ये बात?

S Jaishankar in London: विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों ब्रिटेन के आधिकारिक दौरे पर हैं. उन्होंने यहां ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक से मुलाकात की.

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि पिछले दशक में भारत में आई सामाजिक-आर्थिक क्रांति के पीछे की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. उनके नेतृत्व की वजह से ही देश में पिछले दशक में सामाजिक-आर्थिक क्रांति आई है. ब्रिटेन के दौरे पर गए विदेश मंत्री ने दुनिया, ब्रिटेन और भारत-ब्रिटेन रिश्तों में हो रहे बदलाव को माना. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत की स्थिति सुधारने और उसे आकार देने में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका प्रमुख है. 

पिछले दशक में पीएम मोदी के जरिए किए प्रयासों पर विदेश मंत्री जयशंकर ने बात की. उन्होंने लंदन में दिवाली के एक कार्यक्रम में कहा, 'मैं यह कहना चाहूंगा कि दुनिया बदल गई है, हमारे रिश्ते बदल गए हैं, ब्रिटेन बदल गया है और भारत बदल गया है. अब आप पूछ सकते हैं कि भारत में क्या बदला है. आपको जवाब मालूम है. इसका जवाब है मोदी.' उन्होंने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, जनधन योजना, आवास योजना जैसी परिवर्तनकारी नीतियों की जानकारी लोगों को दी. 

सराकर की योजनाओं की दी जानकारी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अंग्रेजों और भारतीय मूल के बीच विदेश मंत्री ने कहा, 'इसका लंबा उत्तर उन पहलों में शामिल हैं, जिनके बारे में आपने पिछले 10 साल में सुना है. बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ जैसी पहल, लड़कियों के लिए शौचालय बनाने की पहल, जनधन योजना, वित्तीय समावेशन, घर बनाने की पहल, आवास योजना. इसके अलावा डिजिटल इंडिया कैंपेन, स्टार्टअप इंडिया कैंपेन, स्किल इंडिया कैंपेन है.'

उन्होंने कहा, 'इस तरह की चीजें तब होती हैं, जब आप कई सारे बिंदुओं को जोड़ते हैं. तब आपको लोगों के जीवन पर इन सब चीजों का प्रभाव देखने को मिलता है. यही वह परिवर्तन है, जो भारत में हो रहा है.' जयशंकर ने पिछले 10 सालों में व्यापक स्तर पर हुए बदलाव की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पिछले 65 साल में जितनी यूनिवर्सिटी और कॉलेज भारत में नहीं बनी थीं, उतने पिछले 10 सालों में बनाए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के नए विदेश मंत्री डेविड कैमरन से मिले एस जयशंकर, कुछ ही घंटे पहले हुई नियुक्ति, क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget