एक्सप्लोरर

आयुध कारखानों में हड़ताल को गैर कानूनी बनाने वाले अध्यादेश पर RSS का मजदूर संघ नाराज, पीएम से की हस्तक्षेप की मांग

आयुध कारखानों में हड़ताल को गैर कानूनी बनाने वाले अध्यादेश पर संघ परिवार नाराज दिख रहा है. आरएसएस से जुड़े मजदूर संघ ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है.

नई दिल्ली: आयुध कारखानों में हड़ताल को गैर कानूनी बनाने वाले अध्यादेश पर संघ परिवार नाराज़ है. आरएसएस से जुड़े भारतीय मजदूर संघ ने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है. संघ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस अध्यादेश को वापस लेने की मांग की है.

प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में भारतीय मजदूर संघ ने अध्यादेश को अलोकतांत्रिक तरीके से लाया गया बताया है. पत्र में कहा गया है कि सरकार ने मजदूर संगठनों से विचार विमर्श किए बिना अध्यादेश लाने का फैसला कर लिया. बीएमएस का कहना है कि आयुध कारखानों के निगमीकरण का काम काफी विवादित है और इस पर समय-समय पर संगठन की ओर से सरकार को चिंताएं बताई जाती रही हैं. संगठन ने अफसोस जताते हुए कहा है कि उनकी चिंताओं को दूर करने की बजाए कुछ नौकरशाहों के कहने पर सरकार ने अध्यादेश लाने का फैसला कर लिया जो गलत है.

मजदूरों ने फैसले के खिलाफ 26 जुलाई से हड़ताल करने का ऐलान रखा 

पत्र में प्रधानमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर मामला सुलझाने की अपील की गई है. प्रधानमंत्री से अध्यादेश पर पुनर्विचार करने और आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई है ताकि मजदूरों को लोकतांत्रिक रूप से अपनी बात कहने का जायज अधिकार फिर से वापस मिल सके.

मोदी सरकार ने 16 जून को हुई कैबिनेट की बैठक में देशभर में फैले 41 आयुध कारखानों के निगमीकरण कर 7 निगमों में बांटने का फैसला किया था. इस फैसले को लेकर इन कारखानों से जुड़े मजदूर संगठनों ने एतराज जताते हुए इसका विरोध करने का निर्णय लिया था. मजदूर संगठनों ने फैसले के खिलाफ 26 जुलाई से हड़ताल करने का ऐलान कर रखा है.

सेना से जुड़े किसी भी संस्थान को आवश्यक रक्षा सेवा घोषित कर दिया

इसी बीच मोदी सरकार ने 30 जून को एक अध्यादेश पारित कर दिया जिसमें सेना से जुड़े किसी भी संस्थान को आवश्यक रक्षा सेवा घोषित कर दिया गया. अध्यादेश में इन सेवाओं में हड़ताल को गैर कानूनी घोषित कर इन हड़तालों में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ सज़ा का प्रावधान किया गया है. अध्यादेश में कहा गया है कि इन हड़ताल में शामिल होने वाले लोगों के लिए एक साल और उन्हें उकसाने वाले लोगों के लिए दो साल की सज़ा का प्रावधान किया गया है.

यह भी पढ़ें.

Coronavirus Updates: देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 853 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Exclusive: क्या CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में से हुई 215 की पहचान
Exclusive: CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में 215 की पहचान
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget