एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: राजस्थान में चुनाव को लेकर अभी से सक्रिय हुई RSS, कराया जाएगा सर्वे का काम

Mohan Bhagwat Rajasthan Visit: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अभी समय है लेकिन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ चुनाव के काम में अभी से जुट गया है. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत राजस्थान का दौरा करेंगे.

RSS Survey: राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनाव अभी लगभग डेढ़ साल दूर हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) अगले महीने से ही राजस्थान में अपनी सक्रियता बढ़ाने जा रहा है. संघ की अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक 7 से 9 जुलाई तक राजस्थान के झुनझुनू ज़िले में होने जा रही है. इस बैठक में सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत  (Mohan Bhagwat) समेत संघ के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

ये बैठक अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक़ होने जा रही है और इसके एजेंडे को लेकर संघ की तरफ़ से बाक़ायदा वक्तव्य भी जारी किया गया है. अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर के मुताबिक़ यह बैठक संघ से जुड़े विषयों को लेकर हो रही है. इसमें संघ के प्रशिक्षण वर्ग ‘संघ शिक्षा वर्ग ‘ वृत एवं समीक्षा और आगामी वर्ष की कार्य एवं प्रवास योजना पर चर्चा होगी. तीन दिन की इस बैठक में संघ के तमाम पदाधिकारी भाग लेंगे. लेकिन अहम बात ये है कि संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत इस बैठक के एक सप्ताह पहले से ही राजस्थान आ जाएंगे. इस दौरान भागवत का चुरु और झनझुनू समेत कई जगह प्रवास कार्यक्रम रहेगा.

चुनाव के मद्देनजर संघ कराएगा सर्वे

जानकार सूत्रों के मुताबिक़ संघ प्रमुख का राजस्थान के प्रवास यहां अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज़ से काफ़ी अहम है. ऐसी सम्भावना जताई जा रही है कि संघ समाज के विभिन्न वर्गों से चर्चा कर चुनाव पूर्व सर्वे का काम शुरू करने जा रहा है. संघ से जुड़े सभी संगठनों को इस सर्वे कार्य से जोड़ा जाएगा और सर्वे के फ़ीड बैक के आधार पर संघ की तरफ़ से बीजेपी के आला नेताओं को राजस्थान के राजनीतिक परिदृश्य, सम्भावित प्रत्याशियों और पार्टी के ज़मीनी हालात का फ़ीड बैक दिया जाएगा.

200 संगठनों का लिया जाएगा फीडबैक

बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष और संघ प्रमुख भागवत की राजस्थान में होने वाली सम्भावित मुलाक़ात को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि यह सर्वे क्षेत्र, प्रांत, विभाग, जिला, तहसील, नगर, खण्ड, मण्डल, गांव स्तर तक होगा. इसके तहत सर कार्यवाह, मुख्य  र्शिक्षक, घटनायक, स्वयंसेवक अपने-अपने स्तर पर लोगों की नब्ज टटोलेंगे. शाखाओं के जरिए आने वाली जानकारी के साथ ही संघ से जुड़े करीब 200 संगठनों का भी फीडबैक लिया जाएगा.

ये संगठन तैयार करेंगे रिपोर्ट

संघ से जुड़े इन सभी संगठनों जैसे भारतीय किसान संघ (Indian Farmers Association), मजदूर संघ, सेवा भारती, राष्ट्र सेविका समिति, एबीवीपी (ABVP), वीएचपी, हिन्दू स्वयंसेवक संघ, स्वदेशी जागरण मंच, वनवासी कल्याण परिषद, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, बजरंग दल, लघु उद्योग भारती, भारतीय विचार केन्द्र, विश्व संवाद केन्द्र, सिख संगत, हिन्दू जागरण मंच, विवेकानन्द केन्द्र समेत अलग-अलग संगठनों के माध्यम से पूरी रिपोर्ट तैयार होगी. इसी रिपोर्ट के आधार पर संघ की तरफ़ से फ़ीड बैक रिपोर्ट (Feedback Report) बनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: Jaipur News: अगले महीने जयपुर में बैठक करने जा रहा संघ, पैगंबर-ज्ञानवापी विवाद पर चर्चा हो सकती है चर्चा

ये भी पढ़ें: RSS दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, UP ATS की जानकारी पर तमिलनाडु पुलिस ने दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget