एक्सप्लोरर

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मुकेश अंबानी के घर क्यों पहुंचे? जानिए वजह

Mohan Bhagwat At Mukesh Ambani House: राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी के घर पर पहुंचे, जहां अनंत अबानी ने उनका स्वागत किया.

RSS Chief Mohan Bhagwat: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर आज शुक्रवार (28 जून) को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे. मुकेश अंबानी की बेटे अनंत अंबानी पहले से ही मोहन भागवत का स्वागत करने के लिए गेट पर मौजूद थे और जैसे ही मोहन भागवत पहुंचे उन्होंने पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी की शादी से पहले तमाम बड़े-बड़े वीआईपी के साथ फोटोशूट चल रहा है और इसी के तहत आज मोहन भागवत अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे थे. दरअसल, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर पर एक बार फिर मेगा सेलिब्रेशन शुरू हो रहा है. इससे पहले अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन काफी चर्चा में रही थी. अब उनकी शादी के सेलिब्रेशन की बारी है. 

12 जुलाई को होनी है शादी, अभी से सेलिब्रेशन शुरू

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी अगले महीने यानि 12 जुलाई को होनी है लेकिन इसके लिए हस्तियों का तांता अभी से लगना शुरू हो गया है. इस ग्रैंड वेडिंग का प्रोग्राम मुंबई में ही होना है. इसके बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद कार्यक्रम और 14 जुलाई को इनका ग्रैंड रिसेप्शन होगा. 

अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं और उनकी शादी मुंबई में एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से होने वाली है.

दुनिया भर से लोगों को किया गया था आमंत्रित 

इस साल की शुरुआत में जामनगर में हुए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में दुनिया भर से कई सितारों ने शिरकत की थी. इस मौके पर बिजनेस जगत से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड के सितारों ने शिरकत की थी जिसके बाद यह एक यादगार समारोह बन गया. इवांका ट्रंप, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चैन सम्मानित अतिथियों में शामिल थे. पॉप सनसनी रिहाना ने भारत में अपनी पहली प्रस्तुति दी थी.

ये भी पढ़ें: Anant Radhika Wedding: मुकेश अंबानी ने CM शिंदे से की मुलाकात, अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी का दिया निमंत्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
‘आगे की लड़ाई UP से शुरू होगी’, समाजवादी पार्टी के सांसद का बड़ा बयान
‘आगे की लड़ाई UP से शुरू होगी’, समाजवादी पार्टी के सांसद का बड़ा बयान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget