एक्सप्लोरर

जानिए- अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के बारे में

अरविंद केजरीवाल सरकार में राजेंद्र पाल गौतम को भी मंत्री पद मिला है. उन्होंने केजरीवाल कैबिनेट में फिर से जगह बनाई है. पिछले साल उनका एक ट्वीट काफी विवादों में रहा था. विवाद बढ़ता देख उन्हें अपना ट्ववीट डिलीट करना पड़ा था.

नई दिल्ली: तीसरी बार मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में राजेंद्र पाल गौतम ने भी जगह बनायी है. राजेंद्र पाल गौतम 2015 और 2020 में सीमापुरी से आप के विधायक बने हैं. इस बार के दिल्ली चुनाव में उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. उनकी जीत का अंतर करीब 56 हजार वोट रहा. सीमापुरी सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है. लेकिन राजेंद्र पाल गौतम लगातार दो बार से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. पिछली बार भी उनकी जीत का अंतर 79 हजार से ज्यादा था.

पिछली बार उन्हें दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी थी. मंत्री रहते हुए उन्होंने समाज कल्याण के क्षेत्र में कई बड़े काम किए. उन्होंने जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना को शुरू किया जिसे जनता की तरफ से योजना को काफी सराहा गया. इसके अलावा गौतम के पास गुरुद्वारा चुनाव, जल, एससी और एसटी का भी विभाग था.

राजेंद्र पाल गौतम का जन्म 26 अप्रैल 1968 को दिल्ली में हुआ. पिछले साल हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी के कारण उनका ट्वीट काफी विवादों में रहा था. यहां तक कि बीजेपी के विरोध के बाद उन्हें अपना ट्वीट तक डिलीट करना पड़ा. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था, "अगर यह बात प्रमाणित है कि भगवान राम और कृष्ण पूर्वज हैं तो इन्हें इतिहास में क्यों नहीं पढ़ाया जाता. पूर्वजों का इतिहास होता है जबकि इनका कोई प्रमाणिक इतिहास नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि इस विषय पर पेरियार का दृष्टिकोण प्रमाणिकता और तार्किकता के आधार पर था."

इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता रहे कुमार विश्वास और मनोज तिवारी ने हमला बोला. अपने ऊपर बढ़ता विरोध देख गौतम ने अपने विवादास्पद ट्वीट से पल्ला झाड़ लिया.

यह भी पढ़ें-

अरविंद केजरीवाल के मंत्री, जानिए- कैलाश गहलोत के बारे में जिन्होंने महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा देने का पूरा खाका खींचा

अरविंद केजरीवाल के मंत्री, मिलिए- मनीष सिसोदिया से जिन्हें शिक्षा में चार चांद लगाने का श्रेय दिया जाता है अरविंद केजरीवाल के मंत्री, जानिए- मोहल्ला क्लीनिक को साकार करने वाले सत्येंद्र जैन को
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget