एक्सप्लोरर

MP में गठबंधन पर बवाल, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस ने बढ़ाया 'हाथ'! जानें किन पार्टियों से चल रही बात

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस सीपीएम और आरएलडी से सीट बंटवारे पर बात कर रही है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस राजस्थान में सीपीएम के लिए चार और आरएलडी के लिए दो सीटें छोड़ सकती है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस सीपीएम और आरएलडी से सीट बंटवारे पर बात कर रही है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस राजस्थान में सीपीएम के लिए चार और आरएलडी के लिए दो सीटें छोड़ सकती है. राजस्थान में गठबंधन को लेकर यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है, जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच खींचतान चल रही है.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर मतभेद हो गए थे. इसको लेकर दोनों पार्टियों के बीच बयानबाजी हो रही है. हाल ही में सपा के प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन को साफ कर देना चाहिए कि राज्य में कोई समझौता नहीं होगा. 

अखिलेश यादव को कांग्रेस की नसीहत
इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने विवाद को कम करने के लिए कहा कि 'तू तू, मैं मैं' करने से नुकसान होगा. जनता चाहती है कि उसे बीजेपी से छुटकारा मिले. अजय राय ने कहा कि अखिलेश यादव का चैप्टर क्लोज हो गया है, जो बातें उन्होंने की थी वो सभी सामने आ चुकी हैं. हमने  उनकी बातों को मान लिया है. अखिलेश यादव को अब अपने लोगों को दिशानिर्देश देकर काम करना है. जनता ये सब नहीं सुनना चाहती है.

इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि उनकी पार्टी सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और मध्य प्रदेश में सपा की कोई हैसियत नहीं है. 

अखिलेश यादव ने क्या कहा?
वहीं, जब इस बारे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस उन्हें सीटें देने को तैयार नहीं होती है तो वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बड़े भाई की भूमिका में होगी.

उन्होंने कहा कि अगर उन्हों पता होता कि इंडिया गठबंधन केवल राष्ट्रीय स्तर (लोकसभा चुनाव के लिए) तक ही सीमित है तो उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में किसी बैठक के लिए कांग्रेस के फोन कॉल का जवाब नहीं देती. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अगर इस समय प्रदेश स्तर पर गठबंधन नहीं किया गया तो भविष्य में भी इस पर गठबंधन नहीं जाएगा. 

कांग्रेस नेताओं को कहा छुटभैय्या  
इतना ही नहीं सपा सुप्रीमो ने कहा कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा, "मैं कांग्रेस से कहूंगा कि वह अपने चिरकुट नेताओं से हमारे लिए बयान न दिलवाए." इसके अलावा सपा नेता रामगोपाल यादव ने कांग्रेस नेताओं को छुटभैय्या नेता कहा. उन्होंने कहा कि हमें इनपर कुछ नहीं कहना है, ये छुटभैय्या नेता हैं. कांग्रेस को अपने छोटे नेताओं के बोलने पर रोक लगानी चाहिए."

कांग्रेस नेताओं ने किया पलटवार
वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ से सपा के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि छोड़ो भई अखिलेश-वखिलेश को. वहीं, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने तो अखिलेश को पहचानने तक से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें- सेना के राजनीतिकरण पर मचा बवाल! मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget