एक्सप्लोरर

बाल ठाकरे के जन्मदिन पर राज ठाकरे की MNS का नया अवतार, झंडा भगवा कर हिंदुत्व के रास्ते पर चलेगी पार्टी

राज ठाकरे अब अपने चाचा बालासाहेब ठाकरे की ही तरह हिंदुत्व का झंडा हाथ में लेने जा रहे हैं. राज ठाकरे का ये निर्णय महाराष्ट्र में नए राजनीतिक समीकरण को भी जन्म दे सकता है.

मुंबई: राज ठाकरे की पार्टी 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' का इंजन अब हिंदुत्व के ट्रैक पर दौड़ेगा. राज ठाकरे ने अपनी पार्टी के नए झंडे का अनावरण करके पार्टी की नई दिशा और विचारधारा के साफ संकेत दिए. अपनी पार्टी के पुराने झंडे के तीन रंगों को बदलते हुए राज ठाकरे ने अपने पार्टी के नए झंडे में केवल एक रंग भगवा रखा. इस दौरान राज ठाकरे के साथ उनके बेटे अमित राज ठाकरे भी मंच पर नजर आए. आदित्य ठाकरे के बाद अब ठाकरे परिवार की तीसरी पीढ़ी के युवराज अमित राज ठाकरे अब राजनीति में सक्रिय होंगे.

नया झंडा दिखया

राज ठाकरे ने कहा कि मैं बाला साहेब ठाकरे को अभिवादन करके अपनी पार्टी के नए भगवा झंडे का अनावरण करता हूं. इन शब्दों के साथ राज ठाकरे ने अपनी पार्टी को नई दिशा और नए विचार दिए. राज ठाकरे के नए झंडे में भगवा रंग के साथ साथ छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज्य की राजमुद्रा भी है. यानि राज ठाकरे महाराष्ट्र धर्म को निभाते हुए हिंदुत्व के धर्म को स्वीकार कर अपनी आगे की राजनीति करने जा रहे हैं.

राज ठाकरे का कहना है कि शिवसेना सरकार बचाने के लिए हिंदुत्व के मुद्दे को भुलाकर धर्मनिरपेक्ष हो गई और यही बात शिवसेना को मानने वाले उनका साथ देने वाले एक बड़े वर्ग को रास नहीं आई. इसी सोच के कारण राज ठाकरे ने अपनी नई विचारधारा को सार्वजनिक करने के लिए आज का दिन चुना. आज शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का जन्मदिन है. राज ठाकरे ये मानते हैं कि आज के दिन हिंदुत्व की नई राह थामने से लोग उनके विचार को स्वीकार करेंगे.

वहीं वरिष्ठ पत्रकार अभय देशपांडे ने कहा कि राज ठाकरे की आगे की राह कैसे होगी ये देखना दिलचस्प होगा. चर्चा शुरू हो गई है कि क्या राज्य में बीजेपी-एमएनएस एक साथ आएगी. बीजेपी पहले ही साफ कर चुकी है कि अगर राज ठाकरे अपने विचार बदलते हैं तो उनको साथ लेने में विचार किया जाएगा.

पिछले कई सालों से पर्दे के पीछे काम करने वाले अमित ठाकरे आज पहली बार पार्टी के मंच पर दिखाई दिए और शिक्षा के विषय में उन्होंने अपना पहला भाषण दिया. जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि भविष्य में अमित विद्यार्थी और युवाओं के लिए काम करेंगे. दरअसल अमित ठाकरे को साल 2017 में लॉन्च करने की तैयारी राज ठाकरे कर चुके थे, लेकिन उसी साल वो कैंसर की बीमारी से ग्रस्त हो गए. इलाज के बाद अमित ठाकरे दोबारा राजनीति में एक्टिव हुए.

ये भी पढ़ें-

नीतीश से जवाब मांग रहे हैं उन्हीं के पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने ऑफिस से अलग दो वॉर रूम बनवाए, प्रचार की नई रणनीति पर कर रही है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget