एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'मुस्लिमों का वोट खोने का डर...', शिवाजी महाराज को याद करने पर राज ठाकरे ने शरद पवार को घेरा

Raj Thackeray On Sharad Pawar: राज ठाकरे ने यह कहते हुए शरद पवार पर निशाना साधा है कि उन्होंने इससे पहले कभी अपनी रैलियों में छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम नहीं लिया.

Raj Thackeray Slams Sharad Pawar: एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज को याद किए जाने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने उन्हें घेरा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले शरद पवार ने कभी शिवाजी महाराज का नाम अपने कार्यक्रमों में नहीं लिया क्योंकि उन्हें अल्पसंख्यकों का वोट खोने का डर रहा होगा.

शरद पवार पर राज ठाकरे का निशाना

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, ''शरद पवार, जिन्होंने कभी छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम तक नहीं लिया, आज उन्हें याद कर रहे हैं. उन्होंने (शरद पवार) अपने भाषणों में कभी छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम नहीं लिया क्योंकि शायद उन्हें चिंता हो रही होगी कि मुसलमानों से मिलने वाले वोट बंद हो जाएंगे, लेकिन अब वह छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम ले रहे हैं.'' 

शनिवार को ही शरद पवार ने अपनी छत्रपति शिवाजी महाराज के रायगढ़ किले से अपनी पार्टी का नया चिन्ह तुरहा बजाता हुआ आदमी लॉन्च किया है. हाल में चुनाव आयोग ने अजित पवार खेमे को असली एनसीपी करार देते हुए उसे चुनाव चिन्ह घड़ी आवंटित किया था. उसके बाद शरद पवार के एनीसीपी खेमे का नाम बदला गया और उन्हें नया चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया.

अपने चुनाव चिन्ह को लेकर शरद पवार क्या बोले? 

अपने चुनाव चिन्ह को लेकर शरद पवार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि महाराष्ट्र की विभूतियों के विचारों वाला नया प्रतीक केंद्र में बीजेपी के सिंहासन को हिला देगा. 

उन्होंने लिखा, ''महाराष्ट्र के इतिहास में छत्रपति शिव राय की वीरता का बिगुल जिसने दिल्ली की गद्दी के कान खड़े कर दिए, वह आज 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार' के लिए गर्व की बात है. छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रगतिशील विचारों के साथ महाराष्ट्र के आदर्श फुले, शाहू, आंबेडकर और 'तुतारी' एक बार फिर दिल्ली के सिंहासन को हिलाने के लिए बिगुल बजाने के लिए तैयार हैं.'' 

यह भी पढ़ें- 'अल्पसंख्यक वोट के दुविधा में सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं ले पा रही टीएमसी', बोले अधीर चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget