एक्सप्लोरर

Raj Thackeray: पुणे रैली में बोले राज ठाकरे- साजिश के कारण रद्द की अयोध्या यात्रा, जाते तो कार्यकर्ताओं पर दर्ज होते केस

Raj Thackeray: महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने पुणे में एक बड़ी रैली को संबोधित किया. इस रैली में राज ठाकरे ने बताया कि आखिर क्यों उनका अयोध्या दौरा रद्द किया गया.

Raj Thackeray Pune Rally: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को दावा किया कि उनके प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर हुए राजनीतिक घटनाक्रम मनसे कार्यकर्ताओं को कानूनी पचड़े में ‘‘फंसाने’’ की साजिश थे और इसी कारण उन्होंने अपनी यात्रा को टालने का फैसला किया. पुणे में स्थित एक सभागार में आयोजित जनसभा में राज ठाकरे ने कहा कि एक जून को उनके कूल्हे की हड्डी की सर्जरी होनी है, जिसके प्रभाव से उबरने के बाद वह एक और रैली को संबोधित करेंगे.  

उन्होंने दोहराया कि अगर मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर ध्वनि संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो मनसे कार्यकर्ता एक बार फिर प्रदर्शन करेंगे. इससे पहले, राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं को मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर पर अजान के विरोध में वहां हनुमान चालीसा बजाने का निर्देश दिया था.  

उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर फर्जी हिंदुत्व को लेकर निशाना साधे जाने पर मनसे अध्यक्ष ने कहा, "मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि उनका हिंदुत्व असली है. क्या वह किसी वाशिंग पाउडर की बात कर रहे हैं कि उनका डिटर्जेंट दूसरे से बेहतर है?" राज ठाकरे ने मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर के खिलाफ उनकी पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर दावा किया कि मनसे ने हिंदुत्व के मुद्दे पर नतीजे दिए हैं. 

औरंगाबाद का नाम बदलने की अपील की
मनसे नेता ने एआईएमआईएम के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के हाल ही में औरंगाबाद में औरंगजेब के मकबरे के दौरे को "चौंकाने वाला" करार दिया और विवाद को लेकर राकांपा प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधा. राज ठाकरे ने कहा, "क्या शरद पवार सोचते हैं कि औरंगजेब कोई संत था? उनका कहना है कि औरंगजेब अपने साम्राज्य का विस्तार करने आया था. क्या वह छत्रपति शिवाजी महाराज को मारने नहीं आया था? इसे अब भुलाया जा रहा है. उन्होंने ये भी पूछा कि औरंगाबाद में औरंगजेब के मकबरे के विकास के लिए धन देने वाले कौन हैं? उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर रखने और समान नागरिक संहिता लागू करने की भी अपील की. 

भाजपा सांसद बृजभूषण को दिया जवाब
शुक्रवार को राज ठाकरे ने घोषणा की थी कि उन्होंने पांच जून को होने वाली अपनी अयोध्या यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया है. उन्होंने कहा था कि वह रविवार को पुणे में होने वाली अपनी रैली में इसके बारे में और जानकारी साझा करेंगे. अपनी अयोध्या यात्रा पर भाजपा सांसद बृजभूषण की चेतावनी पर ठाकरे ने कहा, "कोई सांसद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को चुनौती कैसे दे सकता है?" बता दें कि, राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि वह राज ठाकरे को तब तक अयोध्या में प्रवेश नहीं करने देंगे जब तक वह अतीत में किए गए उत्तर भारतीयों के अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते. रविवार को राज ठाकरे ने कहा कि जब उन्होंने अपनी अयोध्या यात्रा टालने की जानकारी साझा की तो कई लोग खुश थे, लेकिन कुछ को यह पसंद नहीं आया. 

अयोध्या यात्रा रद्द करने पर क्या बोले ठाकरे?
उन्होंने दावा किया, मैं अयोध्या दौरा टालने की घोषणा करने के बाद होने वाली चर्चाओं पर गौर कर रहा था. बाद में मुझे पता चला कि यह एक जाल है. इसकी शुरुआत महाराष्ट्र से हुई थी." राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि जिन लोगों को उनके अयोध्या जाने पर आपत्ति थी, उन्होंने उनकी यात्रा को लेकर मुद्दे बनाने शुरू कर दिए. मनसे प्रमुख ने कहा कि वह न केवल राम जन्मभूमि का दौरा करना चाहते हैं, बल्कि उस स्थान पर भी जाने के इच्छुक हैं, जहां कारसेवक मारे गए थे.  

पार्टी कार्यकर्ताओं को कानूनी पचड़े में फंसता नहीं देख सकता
उन्होंने कहा, "अगर मैं अयोध्या जाने पर अड़ा रहता और कुछ हो जाता तो हमारे समर्थक उससे निपट लेते. लेकिन, उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा सकते थे. इससे चुनाव के दौरान मनसे की संभावनाएं प्रभावित होती. मुझे लगा कि यह एक जाल है. मैं आलोचनाएं (अयोध्या यात्रा स्थगित करने के लिए) स्वीकार करना पसंद करूंगा, लेकिन अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को कानूनी पचड़े में फंसता नहीं देख सकता."

नवनीत राणा और उनके पर साधा निशाना
उन्होंने उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा के पाठ के आह्वान को लेकर पिछले महीने गिरफ्तार निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा पर भी निशाना साधा. राज ठाकरे ने सवाल किया कि क्या मातोश्री कोई मस्जिद है? 

ये भी पढ़ें- 

Azam Khan On SP: सपा विधायक दल की बैठक में नहीं शामिल हुए आज़म खान, कहा- मैं नाराज़ होने की हैसियत में नहीं हूं 

Maharashtra Reduced VAT: महाराष्ट्र में कम होंगी पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें, उद्धव सरकार ने वैट घटाने का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
Explained: भगवंत मान और केंद्र सरकार का विवाद, क्या CM को विदेश जाने के लिए चाहिए MEA की परमिशन?
Explained: भगवंत मान और केंद्र सरकार का विवाद, क्या CM को विदेश जाने के लिए चाहिए MEA की परमिशन?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget