एक्सप्लोरर

'आखिर कहां छिपे हैं पूर्व उपराष्ट्रपति? बाहर आकर एक शब्द भी नहीं बोल सकते', जगदीप धनखड़ को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?

Rahul Gandhi on Jagdeep Dhankar: राहुल गांधी ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक चुप हो जाने पर सवाल उठाए और कहा कि जो शख्स राज्यसभा में खुलकर बोलते थे, आज एक शब्द क्यों नहीं बोल पा रहे हैं.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक गायब और खामोश हो जाने पर सवाल खड़ा किया. उन्होंने पूछा, “क्या वे एक शब्द भी नहीं बोल सकते?” राहुल गांधी संसद भवन में INDIA गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे.

राहुल गांधी का तंज- हम मध्ययुग की ओर जा रहे हैं! 
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, "बीजेपी के नए विधेयक को लेकर खूब हलचल है. हम मध्ययुग की ओर जा रहे हैं, जब राजा अपनी इच्छा से किसी को हटा देता था. लोकतांत्रिक रूप से चुने गए व्यक्ति का कोई मोल नहीं है. अगर आपका चेहरा पसंद नहीं, तो ईडी को केस दर्ज करने का आदेश दे दिया जाता है और 30 दिनों में चुना हुआ नेता खत्म. यह भी न भूलें कि हम नया उपराष्ट्रपति क्यों चुन रहे हैं. कल मैं किसी से बात कर रहा था और मैंने कहा, पुराना उपराष्ट्रपति कहां गया?"

राहुल की टिप्पणी- "राज्यसभा में बोलने वाले आज चुप क्यों?"
राहुल ने कहा, “जिस दिन उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया, वेणुगोपालजी ने मुझे फोन कर बताया कि उपराष्ट्रपति चले गए. उनके इस्तीफे के पीछे एक बड़ी कहानी है, जिसे कुछ लोग जानते होंगे और कुछ नहीं. सवाल यह है कि वे क्यों छिपे हुए हैं? भारत के उपराष्ट्रपति ऐसी स्थिति में क्यों हैं कि वह एक शब्द भी नहीं बोल सकते? जो राज्यसभा में खुलकर बोलते थे, वह आज पूरी तरह से चुप क्यों हैं. यही वह समय है जिसमें हम रह रहे हैं.”


बी. सुदर्शन रेड्डी की तारीफ
राहुल गांधी ने इस मौके पर उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी की भी सराहना की. उन्होंने कहा, “आज एक लड़ाई चल रही है - एक ओर वे लोग हैं जो संविधान पर हमला कर रहे हैं और दूसरी ओर वे हैं जो संविधान की रक्षा कर रहे हैं. हर पार्टी ने रेड्डी जी का समर्थन किया है. उन्होंने तेलंगाना जाति जनगणना पर काम किया और सामाजिक न्याय का दृष्टिकोण तैयार करने में योगदान दिया. वे हमेशा संविधान अपने पास रखते हैं. उन्होंने मुझे बताया कि वह 52 साल से संविधान अपने साथ रखते आ रहे हैं, क्योंकि किसी भी कानूनी बातचीत में संविधान ही अंतिम और सर्वोच्च जवाब होता है.”

गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 21 जुलाई,2025 को धनखड़ ने अचानक और अप्रत्याशित कदम उठाते हुए स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
दवा जैसी स्मूदी... हत्या के बाद गर्लफेंड को भेजी पत्नी की लाश की तस्वीर, अमेरिका में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार
दवा जैसी स्मूदी... हत्या के बाद गर्लफेंड को भेजी पत्नी की लाश की तस्वीर, अमेरिका में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget