एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी! कांग्रेस की सीईसी की बैठक में लगी मुहर

Congress Candidates List 2024: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है. तेलंगाना और केरल को लेकर सीईसी की बैठक खत्म हो चुकी है और बाकी राज्यों के लिए अभी भी मंथन जारी है.

Congress Candidates List: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की गुरुवार (7 मार्च) को हो रही बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सीट फाइनल हो गई है. कांग्रेस की पहली सूची में राहुल गांधी का नाम शामिल होगा. राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे.

लोकसभा चुनाव को देखते हुए गुरुवार (7 मार्च) को कंग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्‍यक्ष मल्‍ल‍िकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. सीईसी की बैठक में विभिन्न स्कीनिंग कमेटी की ओर से भेजे नामों में से उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई गई.

कल आ सकती है कांग्रेस कैंडिडेट की पहली लिस्ट
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव से भूपेश बघेल और कोरबा सीट से ज्योत्सना महंत के नाम तय हुए हैं. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची कल जारी हो सकती है.

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में दिल्ली की तीन सीटों पर नाम तय नहीं हो पाए हैं. समिति की अगली बैठक 11 तारीख को हो सकती है. कांग्रेस की पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और मणिपुर की सीटों पर नाम तय होने की की संभावना है.

लोकसभा चुनाव 2019 में अमेठी से हारे थे राहुल गांधी

तेलंगाना और केरल के लिए सीईसी की बैठक खत्म हो चुकी है और बाकी राज्यों के लिए अभी भी बैठक जारी है. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता वाली कांग्रेस घोषणापत्र समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक मसौदा घोषणापत्र तैयार किया था.  

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी और वायनाड दो सीटों पर चुनाव लड़े थे. अमेठी सीट पर उन्हें मौजूदा केंदीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं वायनाड सीट पर राहुल गांधी ने जीत दर्ज की थी.

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पिछले सप्ताह बीजेपी की ओर से 195 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी. बीजेपी की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 28 महिलाओं और 47 युवा उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: Election 2024: क्या मल्लिकार्जुन खरगे नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? गुलबर्गा सीट से इस नाम की हो रही चर्चा

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget