एक्सप्लोरर

पंजाब में आप के बागियों ने बनाई अलग एड हॉक पीएसी, ब्लॉक स्तर पर खड़ा करेंगे संगठन

हॉक पीएसी में आठ आमंत्रित सदस्य भी होंगे. पीएसी पार्टी संगठन की देखरेख और इसमें हर तरह की नियुक्ति भी करेगी. इसके तहत जिले, विधानसभा, ब्लॉक स्तर पर संगठन खड़ा किया जाएगा.

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेताओं ने आज अपनी एड हॉक राजनीतिक विषयक समिति (पीएसी) की घोषणा की और कहा कि यह समिति राज्य में पार्टी संगठन को पुनर्गठित करेगी तथा प्रदेश इकाई के लिए नया अध्यक्ष चुनेगी. यह कदम बागियों द्वारा दो अगस्त में बठिंडा में की गयी बैठक के बाद उठाया गया है. बठिंडा में 'स्वयंसेवी सम्मेलन' में उन्होंने राज्य की वर्तमान पार्टी संगठन को भंग कर दिया था और आप की पंजाब इकाई के लिए स्वायत्तता की घोषणा की थी.

इस एड हॉक पीएसी में आठ आमंत्रित सदस्य भी होंगे. पीएसी पार्टी संगठन की देखरेख और इसमें हर तरह की नियुक्ति भी करेगी. इसके तहत जिले, विधानसभा, ब्लॉक स्तर पर संगठन खड़ा किया जाएगा. एमएलए कंवर संधू ने कहा कि एक बार पार्टी के राज्य संगठन खड़ा हो जाने के बाद एड हॉक पीएसी और एड हॉक स्टेट एग्जेक्यूटिव को भंग कर दिया जाएगा और एक नई स्टेट एग्जेक्यूटिव का निर्माण किया जाएगा.

पार्टी नेताओं के इस कदम पर संगरूर से सांसद भगवंत मान ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि इन नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पार्टी सोच सकती है. बागी समूह द्वारा एड हॉक कमेटी गठित करने की घोषणा करने के कुछ ही देर बाद भगवंत मान ने एमएलए मीत हेयर ने कहा कि सुखपाल सिंह खैरा ने अपने बेटे को ऐसे वॉलंटियर कार्यक्रम में लॉन्च किया जहां किसी वॉलंटियर को बोलने का मौका ही नहीं दिया गया.

सांसद मान ने खैरा और कंवर संधू पर आप को कमजोर करने के लिए पार्टी स्वयंसेवियों को भावनात्मक रुप से ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया.

बागी समूह आप के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से सुखपाल सिंह खैरा को हटाये जाने से खासा नाराज है. समूह ने राज्य में 20 विधायकों में से आठ का समर्थन होने का दावा किया है. बागियों ने आज प्रमुख आप सांसद भगवंत मान को भी निशाने पर लिया.

इससे पहले दो अगस्त को आप के कुछ विधायकों ने खैरा के नेतृत्व में पंजाब पार्टी यूनिट को स्वतंत्र करार दिया था और वर्तमान संगठनात्मक ढ़ांचे को भंग कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget