एक्सप्लोरर

President Telangana visit: आज से दक्षिण भारत के दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, पुलिस सेवा ट्रेनिंग अधिकारियों से करेंगी बात

Telangana Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आंध्र प्रदेश में श्रीसैलम मंदिर भी जाएंगी. मंदिर के विकास से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी.

President Draupadi Murmu Telangana Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तेलंगाना के सिकंदराबाद जाएंगी. यहां वह शीतकालीन प्रवास के तहत 26 से 30 दिसंबर तक राष्ट्रपति निलयम में ठहरेंगी. राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर रविवार एक आधिकारिक बयान जारी किया गया.

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि द्रौपदी मुर्मू आंध्र प्रदेश में श्रीसैलम मंदिर भी जाएंगी. सोमवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्धन अभियान (प्रसाद) के तहत मंदिर के विकास से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी. प्रेसिडेंट हाउस पहुंचने से पहले मुर्मू श्रीसैलम में श्री शिवाजी स्पूर्थी केंद्रम भी जाएंगी. राष्ट्रपति 27 दिसंबर को हैदराबाद में केशव मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी के छात्रों और संकाय सदस्यों को संबोधित करेंगी.

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का दौरा

बयान में कहा गया है कि उसी दिन वह सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का दौरा करेंगी और भारतीय पुलिस सेवा (74वें आरआर बैच) के ट्रेनिंग अधिकारियों को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति 28 दिसंबर को श्री सीताराम चंद्र स्वामीवरी देवस्थानम, भद्राचलम का दौरा करेंगी. प्रसाद योजना के तहत भद्राचलम मंदिर में पर्यटन के विकास के लिए बुनियादी ढांचे की आधारशिला रखेंगी.                             

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुनियादी ढ़ाचे की रखेंगी आधारशिला

राष्ट्रपति वनवासी कल्याण परिषद तेलंगाना की ओर से आयोजित सम्मक्का सरलाम्मा जनजाति पुजारी सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगी. साथ ही तेलंगाना के कोमाराम भीम आसिफाबाद और महबूबाबाद जिलों में जनजातीय मामलों के मंत्रालय के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का भी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगी. इसके बाद मुर्मू वारंगल जिले के रामप्पा मंदिर का दौरा करेंगी जहां वह रामप्पा मंदिर में पर्यटन के बुनियादी ढांचे के विकास और कामेश्वरालय मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आधारशिला रखेंगी.

वीर नारियों और प्रतिष्ठित लोगों की करेंगी मेजबानी 

राष्ट्रपति 29 दिसंबर को हैदराबाद में जी नारायणम्मा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, बीएम मलानी नर्सिंग कॉलेज और महिला दक्षता समिति के सुमन जूनियर कॉलेज के छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी. इसी दिन वह शमशाबाद के श्रीरामनगरम में स्थित स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी भी जाएंगी. इसके अनुसार 30 दिसंबर को वह दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति निलयम में दोपहर के भोजन पर वीर नारियों और प्रतिष्ठित लोगों की मेजबानी करेंगी.

ये भी पढ़ें- Coronavirus: देश के इन 10 राज्यों में एक भी कोरोना का एक्टिव केस नहीं, केरल में हैं सबसे ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'3 करोड़ दो, मंत्री बन जाओ'... केरल की कांग्रेस विधायक को आया कॉल, सच सामने आने पर उड़ गए होश!
'3 करोड़ दो, मंत्री बन जाओ'... केरल की कांग्रेस विधायक को आया कॉल, सच सामने आने पर उड़ गए होश!
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
Embed widget