एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव में अपने दावे गलत साबित होने पर प्रशांत किशोर ने दी सफाई, बताया- कहां हुई उनसे चूक

PK on Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव में प्रशांत किशोर के दावे गलत साबित हुए हैं. हाल में ही इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इसको लेकर सफाई दी और बताया वो कहां पर चूक गए.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. चुनाव खत्म होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी एक बार फिर से 300 से ज्यादा सीट ले सकती हैं. लेकिन परिणाम आने के बाद ये सभी दावे ख़ारिज हो गए. 

बीजेपी इस बार अकेले बहुमत भी हासिल नहीं कर पाई है. राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी यही कहा था कि बीजेपी इस बार पिछली बार से ज्यादा अच्छा करेगी. वहीं, अपना दावा गलत साबित होने के बाद  राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सफाई दी है. 

प्रशांत किशोर के ये दावे हुए गलत

प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव से पहले इंटरव्यू में कहा था कि बीजेपी 2019 की अपनी परफॉरमेंस को दोहरा सकती है या उससे भी ज्यादा सीट ला सकती है. कांग्रेस इस बार 100 सीटों के अंदर ही सिमट के रह जाएगी. बंगाल में भी बीजेपी नंबर 1 पार्टी बन कर सामने आएगी. इसके अलावा बीजेपी को महाराष्ट्र और कर्नाटक में इतना नुकसान भी नहीं होगा.  

प्रशांत किशोर ने दी सफाई 

अपने दावे को लेकर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, 'इसमें कोई इतनी बड़ी बात नहीं है, सभी गलत साबित हो सकते हैं. अखिलेश यादव जो इस चुनाव में हीरो बनकर सामने आए हैं, इसी विधानसभा चुनाव में उन्होंने कहा था कि हम 400 सीट जीतने जा रहे हैं. उनकी 125 सीट आई थी, तो इसका मतलब ये नहीं है कि उनकी राजनीतिक समझ और पकड़ म हो गई है. अमित शाह ने बंगाल में कहा था कि उनकी 200 सीट आएंगी. इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें राजनीतिक समझ नहीं है. मध्य प्रदेश के चुनाव में राहुल गांधी ने कहा था कि बहुमत के साथ वो जीत हासिल करने वाले हैं और उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा.'

उन्होंने आगे कहा, इस चुनाव में मेरा दावा गलत साबित हुआ और उनका दावा भी गलत हुआ, जिन्होंने कहा था कि बीजेपी की 180 सीट आएंगी. हम दो चीज़ों में गलत साबित हुए हैं. पहला हैं कि वोट शेयर सीट में नहीं बदला है. इसके अलावा दूसरा फियर फैक्टर है. लोगों को ये लगता हैं कि मजबूत सरकार आने के बाद उन्हें नुकसान होने की संभावना है. इसी वजह से मतदान करते समय उन्होंने दूसरों को वोट दे दिया.   

यह भी पढ़ें: NDA Government Formation: नई सरकार में सहयोगियों की कितनी चलेगी? वन टू वन मीटिंग के बाद किसकी लॉटरी लगेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget