एक्सप्लोरर

NDA Government Formation: नई सरकार में सहयोगियों की कितनी चलेगी? वन टू वन मीटिंग के बाद किसकी लॉटरी लगेगी

NDA Government Formation: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एनडीए के दलों की वन टू वन बैठक की गई. इस बैठक में राजनाथ सिंह, अमित शाह और प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे.

NDA Government Formation: लोकसभा चुनाव के बाद किसी भी एक दल को बहुमत नहीं मिला और गठबंधन की भूमिका एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में आ गई. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला तो सहयोगियों को बांधे रखने को लेकर रस्साकशी का दौर भी शुरू हो गया.

शुक्रवार (7 जून) को इसकी बानगी भी साफ दिखाई दी जब एक तरफ गठबंधन के नेता राष्ट्रपति के पास सरकार बनाने का प्रस्ताव लेकर पहुंचे और उसके तुरंत बाद बीजेपी प्रमुख के साथ गठबंधन के हर दल के नेता संग वन टू वन मुलाकात का दौर शुरू हो गया. आइए आज दिन भर के घटनाक्रम को समझते हैं.

एनडीए के नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को एनडीए ने संसदीय दल का नेता चुना. इसके बाद एनडीए के नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. इस बीच एनडीए सरकार में किस दल के कितने मंत्री होंगे इसे लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एनडीए नेताओं का वन-टू-वन बैठक हुआ. जब यह बैठक चल रही थी उसी समय नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, जहां उन्हें नई सरकार बनाने का न्योता मिला.

जेपी नड्डा के आवास पर वन टू वन बैठक

इस बार एनडीए की सरकार बनाने में बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये है कि वह अपने सहयोगी दलों में मंत्रालय को लेकर कैसे बैलेंस बनाती है. जेपी नड्डा ने अपने आवास पर नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार, जयंत चौधरी समेत कई नेताओं के साथ वन टू वन बैठक किया, जहां अमित शाह, राजनाथ सिंह और प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे. 

मंत्री मंडल विस्तार पर इन्हें मिल सकती है प्रमुखता

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी की एनडीए सरकार में प्रमुख भूमिका होने वाली है, इस वजह से केंद्रीय मंत्री मंडल में भी इन दोनों पार्टियों को प्रमुखता दी जा सकती है. जयंत चौधरी में इस मीटिंग में शामिल होने के लिए जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे. बीजेपी ने पश्चिमी यूपी में आरएलडी को 2 सीटें दी थी और उन्होंने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की. इस वजह से जयंत मंत्री मंडल के विस्तार में जयंत चौधरी को भी जगह दी जा सकती है.

महाराष्ट्र बीजेपी के सहयोगी दलों ने ये मांग रखी

सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में बीजेपी के जितने भी सहयोगी दल हैं उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अपनी मांगी रखी है. सूत्रों की मानें तो शिंदे गुट के शिवसेना ने 2 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्री की मांग की है तो वहीं अजीत पवार गुट की एनसीपी ने 1 कैबिनेट मंत्री 1 राज्य मंत्री की मांग की है. सूत्रों की मानें तो रामदास आठवले ने एक राज्य मंत्री की मांग की है.

नरेंद्र मोदी कब लेंगे प्रधानमंत्री की शपथ

इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया. न्यजू एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक 09 जून 2024 को शाम 07:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें : Modi Cabinet: क्या मोदी कैबिनेट में इन चेहरों को मिलेगी जगह? यूपी से लेकर एमपी समेत इन राज्यों के सांसदों को मिल सकता है मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
क्या राज्यसभा-लोकसभा से पास हो सकेगा परिसीमन बिल? क्या कहता है आंकड़ों का खेल; मोदी सरकार की कितनी हिस्सेदारी
क्या राज्यसभा-लोकसभा से पास हो सकेगा परिसीमन बिल? क्या कहता है आंकड़ों का खेल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
'दक्षिण के राज्यों को सीटों का होगा फायदा, फैलाया जा रहा भ्रम', लोकसभा में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित
'दक्षिण के राज्यों को होगा फायदा', केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget