एक्सप्लोरर

जंगल बॉय के नाम से मशहूर 25 हज़ार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. जंगल बॉय के नाम से मशहूर 25 हजार का इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक बदमाश पर हत्या समेत अन्य कई संगीन मामले दर्ज हैं.

नई दिल्ली: साउथ दिल्ली पुलिस ने जंगल बॉय के नाम से मशहूर 25 हज़ार के इनामी बदमाश राम बाबू को एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक राम बाबू उर्फ जंगल बॉय पर हत्या के अलावा कई संगीन मामले दर्ज थे.

सोमवार को साउथ दिल्ली के नेब सराय थाने की पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजारी का इनामी बदमाश राम बाबू अपने कुछ साथियों से मिलने के लिए सैनिक फार्म इलाके में आएगा. इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने अपना जाल बिछाया. जैसे ही पुलिस को एक संदिग्ध शख्स आता हुआ नजर आया पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वो नहीं रुका और अचानक जंगल की ओर भागने लगा.

पुलिस टीम ने उसका पीछा करना शुरू किया तो उसने पलट कर पुलिस टीम पर गोली चला दी. गोली हेड कांस्टेबल नरेंद्र की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी. इसके बाद, पुलिस टीम ने उसे रुकने के लिए चेतावनी दी लेकिन वह चेतावनी के बावजूद नहीं रुका. पुलिस ने हवा में फायर करना शुरू किया जैसे ही वो एक और गोली चलाने वाला था तभी पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया.

जब इस बदमाश की तलाशी ली गई तो इसके पास से पुलिस को एक पिस्तौल और 3 ज़िंदा कारतूस बरामद किए. पुलिस के मुताबिक आरोपी राम बाबू उर्फ जंगल बॉय के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट इशू था. इसके अलावा ये एक क़त्ल के मामले में भी फरार चल रहा था. पुलिस की माने तो राम बाबू ने लॉकडाउन के दौरान संगम विहार इलाके में रोहित नाम के एक शख्स का क़त्ल कर दिया था और उसके बाद से फरार चल रहा था. इसके अलावा भी ये कई मामलों में वांछित था.

पुलिस ने बताया कि इलाके के लोगों में इस जंगल बॉय का काफी खौफ था. ये जंगल में बैठकर ही अपना गैंग चलता था इसलिए इसका नाम जंगल बॉय हो गया. फिलहाल पुलिस अब इससे पूछताछ कर इसके गैंग के और सदस्यों का पता लगा रही है.

यह भी पढ़ें.

जम्मू-कश्मीर: बारामूला हमले में शामिल आतंकी को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, अटैक में आज ही तीन जवान हुए थे शहीद

BJP नेताओं की हेट स्पीच नजरअंदाज करने के आरोप पर फेसबुक ने कहा- 'हमारी पॉलिसी कोई पार्टी नहीं देखती'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget