एक्सप्लोरर

Video: पीएम मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका माथा, पंगत में बैठे लोगों के लिए की लंगर सेवा

Narendra Modi in Patna Sahib: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह ही पटना साहिब पहुंच गए. वह यहां करीब 20 मिनट तक रुके. उनके साथ रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी मौजूद थे.

PM Narendra Modi in Patna Sahib: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौर के दूसरे दिन सोमवार (13 मई 2024) को पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे. यहां उन्होंने अपना माथा टेका, अरदास की और लंगर भी खाया. यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां लंगर में सेवा भी दी. उन्होंने पंगत में बैठे लोगों को खाना खिलाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां करीब 20 मिनट तक रुके. उनके साथ रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी मौजूद थे. यह पहला मौका है जब कोई पीएम पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे हैं. पीएम को देखने के लिए आम लोगों में भी काफी उत्साह दिखा.

दरबार साहिब में पीएम ने मत्था टेका

जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के मुतािबक, सोमवार सुबह सिखों के दूसरे बड़े तख्त और श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे. प्रबंधक कमेटी की ओर से पहले से ही प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर विशेष तैयारी की गई थी. यहां गुरुघर की मर्यादा के मुताबिक प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया.

कड़ी सुरक्षा के बीच पीएम पहुंचे

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुद्वारे में आने की सूचना मिलते ही यहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद किए गए. स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम हाई अलर्ट मोड पर दिखी. कंगन घाट से चौक थाना होते हुए गुरुद्वारा तक बैरिकेडिंग की गई थी. गुरुद्वारा के आसपास की इमारतों की छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात दिखे.

अब हाजीपुर में करेंगे जनसभा

पटना साहिब गुरुद्वारा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाजीपुर का दौरा करेंगे. वहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले पीएम रविवार को पटना में एक रोड शो कर चुके हैं. रोड शो में उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें

Elections 2024: PM मोदी के नामांकन में शामिल होंगे CM नीतीश कुमार, पटना के बाद वाराणसी में दिखेंगे साथ-साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget