एक्सप्लोरर

PM Modi On ABP News: कौन हैं विपक्षी दलों के वो नेता जो हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा? ये मिला जवाब

PM Modi Interview: चुनावी माहौल में विपक्षी दलों के नेता एक दूसरे को लेकर जमकर बयानबाजी देते हैं, लेकिन इसी बीच पीएम मोदी ने अपने पसंदीदा विपक्षी नेताओं के बारे में जमकर बात की.

PM Modi On ABP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एबीपी न्यूज को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई मुद्दों को लेकर बातचीत की. इस दौरान जब पीएम मोदी से पूछा गया कि विपक्ष में ऐसा कौन सा नेता है जो उनको पसंद है. इस सवाल के जवाब पर पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा है कि मैं नाम बताऊं, वो अच्छा नहीं लगेगा. लेकिन मैं आपको बताता हूं, आपने कोर्ट के अंदर वकीलों को लड़ते हुए देखा होगा, लेकिन उनका पारिवारिक दोस्ताना अच्छा होता है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ऐसे ही राजनीतिक क्षेत्र में भी बहुत कुछ होने के बाद भी अपनापन होता है. जैसे पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी कांगेस के थे. मुझे याद है कि 2019 के चुनाव के दौरान 3 से 4 बार फोन किया होगा. उन्होंने कहा कि इतनी मेहनत करोगे तो तबियत को कौन देखेगा. पीएम मोदी ने कहा कि वो तो कांग्रेसी थे मैं बीजेपी का था और मैं कांग्रेस को चुनाव में हराने का काम कर रहा था. फिर भी वो मुझे फोन करके कहते थे. मैं भी उनका बहुत सम्मान करता था.

प्रणव मुखर्जी जब मिलते थे तो उनके पैर छूता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया, 'मैं जब सीएम था उससे पहले भी पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का बहुत सम्मान करता था.' उन्होंने किस्सा सुनाते हुए बताया कि मैं दिल्ली में रहता था और मॉर्निंग वॉक के लिए मैं राष्ट्रपति भवन के उस इलाके में जाता था. पीएम ने बताया कि प्रणव मुखर्जी को भी मॉर्निंग वॉक की आदत थी. वो एक छोटा डंडा लेकर रखते थे. पीएम ने कहा कि उस समय मैं अगर उनके सामने मिलता था तो मैं उनके पैर छूता था. पीएम मोदी ने बताया कि मैं पार्टी के संगठन का काम देखता था और प्रणव मुखर्जी कांग्रेस में थे.

पीएम मोदी ने बताया जब प्रणव मुखर्जी चलते थे तब मैं उनके पैर छूता था. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में हमें सबका सम्मान करना चाहिए.जैसे हमने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और प्रणव मुखर्जी का सम्मान किया. पीएम मोदी ने कहा कि ये वोट पाने का काम नहीं हैं. इस देश में ऐसा तो नहीं चल सकता कि मैं मेरे परिवार के लिए करूंगा. पीएम मोदी ने बताया कि जैसे हमने पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म विभूषण दिया. अब देखिए हमें तीन बार राष्ट्रपति बनाने का मौका मिला. एक बार अटल बिहारी वाजपेयी को और दो बार मुझे.

राजनीतिक तौर पर सभी से अच्छे संबंध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बताया कि जब अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रपति बनाने का मौका मिला तो हमने मुसलमान को राष्ट्रपति बनाया. उन्होंने कहा कि जब मुझे मौका मिला तो मैंने एक बार दलित को बनाया और दूसरी बार आदिवासी को बनाया. ये सबका साथ सबका विकास का मुद्दा है. राजनीतिक तौर पर मेरे सभी से अच्छे संबंध हैं. सिवाय शाही परिवार के वहां पर मेरी कोई बातचीत नहीं है. लेकिन मैं उनकी तकलीफ के समय हमेशा खड़ा रहा हूं. 

PM मोदी ने जब राहुल गांधी-सोनिया गांधी को किया था फोन

पीएम मोदी ने बताया कि कोई चुनाव का समय था जब महाराष्ट्र में राहुल गांधी के हैलीकाप्टर में कोई खराबी आई थी. मुझे तुंरत पता चला. ऐसे में मैंने उनको फोन कर उनका हालचाल जाना था. पीएम मोदी ने दूसरा किस्सा बताया कि एक बार सोनिया गांधी काशी में मेरे खिलाफ रोड शो कर रही थी. इस दौरान उनकी तबियत अचानक खराब हो गई. मुझे जब इसकी जानकारी मिली तो मैंने फौरन स्पेशल प्लेन भेजकर दिल्ली में एडमिट कराया गया. 

 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'लव जिहाद शब्द पहली बार झारखंड में आया, यहां घुसपैठ सबसे बड़ी समस्या', दुमका में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
Telangana Bullet Train: तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget