एक्सप्लोरर

PM Modi Meet GHMC Corporators: आज दिल्ली में जीएचएमसी पार्षदों और बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के बीजेपी पार्षदों समेत हैदराबाद के अपनी पार्टी के नेताओं से मिलने वाले हैं. 

Prime Minister Narendra Modi: आने वाले समय में देश के अंदर कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने हैं ऐसे में ज्यादातर राजनीतिक पार्टियां इसे लेकर अपनी कमर कसते देखी जा रही हैं. इसी क्रम में बीजेपी (BJP) अब दक्षिणी राज्य तेंलगाना (Telangana) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाती नजर आ रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तेंलगाना में अपनी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आज हैदराबाद इकाई के पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इसके साथ ही  ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के 47 बीजेपी पार्षदों को भी पीएम मोदी ने दिल्ली में उनसे मिलने के लिए आमंत्रित किया है. प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी अपने कार्यकाल में पहली बार इस तरह की अनौपचारिक बातचीत करने जा रहे हैं.

GHMC नेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

हैदराबाद में बीजेपी नेता और एक प्रवक्ता प्रकाश रेड्डी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान बताया कि पार्टी के पार्षदों और पदाधिकारियों से मंगलवार के दिन प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि हैदराबाद की अपनी यात्रा के दौरान पीएम ने सभी को मुलाकात के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन भारी बारिश के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी. ऐसे में अब उन्हें दोबारा पीएम मोदी से मुलाकात का मौका मिल रहा है.

पार्टी की कार्यशैली पर करेंगे चर्चा

प्रकाश रेड्डी ने बताया कि वह सभी आज सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंच रहे हैं. जिसके बाद वह पीएम मोदी के साथ मीटिंग करेंगे. उन्होंने अपनी यात्रा को शिष्टाचार यात्रा बताया है. उनका कहना है कि मुलाकात के दौरान पीएम मोदी सभी को पार्टी के भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए उन्हें प्रेरित करने के साथ ही आगामी कार्यशैली में सुधार की बातें बताएंगे.

पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर पार्षदों में खुशी

वहीं मुशीराबाद(Musheerabad) के जीएचएमसी पार्षद(GHMC corporator) सुप्रिया गौड़(Supriya Goud) का कहना है कि वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात को लेकर काफी खुश हैं. उनका कहना है कि वह अपने नगर निगम क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को उनके सामने रखेंगे.

बता दें कि साल 2020 में हैदराबाद (Hyderabad) में हुए नगर निकाय चुनाव में बीजेपी(BJP) ने 48 सीटें अपने नाम की थी. वहीं इस दौरान  एआईएमआईएम(AIMIM) 44 सीट और टीआरएस (TRS) 56 सीट जीतने में कामयाब रही थी.

इसे भी पढ़ेंः
Agni 4 Successfully Tested: इंटरमीडिएट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, 4000 किलोमीटर है रेंज

Defence Acquisition: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ भारत का बड़ा कदम, 76 हजार करोड़ के हथियार खरीद को मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget