एक्सप्लोरर

PM Modi Deoghar Visit: पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, 'शॉर्टकट की राजनीति से शॉट सर्किट हो जाता है'

PM Modi Jharkhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर कॉलेज ग्राउंड में सभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला.

PM Modi Jharkhand Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज झारखंड (Jharkhand) के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने 16,800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने देवघर (Deoghar) में कड़ी सुरक्षा के बीच 12 किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लिया और देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर (Baba Baidyanath Temple) में पूजा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबाधाम में भगवान शिव की अराधना के बाद देवघर कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया. पीएम ने बाबा बैद्यनाथ की जय के साथ किया भाषण शुरू किया. 

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ बाबा का आशीर्वाद और दूसरी तरफ ईश्वर का रूप जनता जनार्दन का आशीर्वाद कितनी बड़ी शक्ति देते हैं, ये आप भी जानते हैं और मैं भी. अभी कुछ समय पहले मुझे पूज्य बाबा के चरणों में जाकर दर्शन और पूजन का मौका मिला. उससे पहले झारखंड के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपयों की योजनाओं को भी बाबा के और जनता जनार्दन के चरणों में अर्पित किया. 

विपक्ष पर जमकर बोला हमला

पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोकलुभावन वायदे करके शॉर्टकट की राजनीति की जा रही है. जिस देश की राजनीति शॉर्टकट पर आधारित है उस देश में एक दिन शॉर्ट सर्किट भी हो जाता है. इसलिए शॉर्टकट की राजनीति में नहीं आना है. शॉर्टकट की राजनीति देश को बर्बाद कर देती है. आजादी के बाद की सरकार ने कई शॉर्टकट अपनाए थे. इस कारण हमारे साथ आजाद हुए देश आगे निकल गए. मैं देशवासियों को शॉर्टकट की राजनीति से बचकर रहने का आग्रह कर रहा हूं. शॉर्टकट की राजनीति करने वाले कभी नए एयरपोर्ट नहीं बनवाएंगे, कभी नए, आधुनिक हाईवेज नहीं बनवाएंगे. शॉर्टकट की राजनीति करने वाले कभी एम्स नहीं बनवाएंगे, हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज के लिए मेहनत नहीं करेंगे. शार्टकट वालों को ना मेहनत करनी पड़ती है और ना ही उन्हें दूरगामी परिणामों के बारे में सोचना पड़ता है.

पहले की सरकार लगाती थी केवल पत्थर

पीएम ने कहा कि पहले की सरकारों में योजनाओं की घोषणा होती थी, फिर एक दो सरकार जाने के बाद एक-दो पत्थर लगा कर जाता था. पत्थर लटकता रहता था, दो-चार सरकारें चलने के बाद कोई और आता, फिर वो ईंट लगाता था, पता नहीं कितनी सरकारें जाने के बाद वो योजना सामने दिखती थी. आज हम उस कार्य संस्कृति को लाए हैं, उस राजनीतिक संस्कृति को लाए हैं, उस गवर्नेंस के मॉडल को लाए हैं कि जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम करते हैं. 

भारत आस्था, अध्यात्म और तीर्थस्थलों की धरती

उन्होंने कहा कि भारत आस्था, अध्यात्म और तीर्थस्थलों की धरती है. तीर्थयात्राओं ने हमें, बेहतर समाज और बेहतर राष्ट्र के रूप में गढ़ा है. हम देवघर को ही देखें तो यहां शिव और शक्ति भी है. ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ यहां दोनों मौजूद हैं. बाबा वैद्यनाथ धाम हो, काशी विश्वनाथ धाम हो, केदारनाथ धाम हो, अयोध्या धाम हो, रामायण सर्किट हो, भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र स्थान हों, देश में आस्था, अध्यात्म और ऐतिहासिक महत्व से जुड़े हर स्थान में आधुनिक सुविधाएं तैयार की जा रही हैं. 

भारत के कोने-कोने में पर्यटन की अपार शक्ति 

पीएम ने आगे कहा कि आज पर्यटन दुनिया के अनेक देशों में एक आकर्षक उद्योग के रूप में रोजगार का बहुत बड़ा माध्यम बना हुआ है. आज पूरी दुनिया में अनेक देश हैं, जिनकी पूरी अर्थव्यवस्था सिर्फ और सिर्फ पर्यटकों के भरोसे चल रही है. भारत के कोने-कोने में पर्यटन की शक्ति अपार है, बहुत सामर्थ्य पड़ा हुआ है, हमें इसे बढ़ाने की जरूरत है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ये समय की मांग है कि भारत अपनी विरासत को ज्यादा से ज्यादा और तेजी के साथ संरक्षित करे, वहां आधुनिक सुविधाएं बढ़ाए. हम ये पूरे देश में देख रहे हैं कि बीते वर्षों में जिन भी तीर्थ स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा गया, वहां यात्रियों, पर्यटकों की संख्या अनेक गुना बढ़ गई है. इसका सीधा लाभ वहां रहने वाले, आस-पास के लोग, आस-पास के जिलों के लोगों को हो रहा है. 

पीएम मोदी ने और क्या कहा?

पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि ये हमारी सरकार के लिए बहुत गर्व की बात है कि 15 नवंबर, भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को हमने जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है. बाबा बिरसा मुंडा के बेहतरीन और आधुनिक संग्रहालय के निर्माण का सौभाग्य भी हमें ही मिला है. जब से काशी में विकास ने गति पकड़ी है, काशी विश्वनाथ परिसर का सौन्दर्यकरण हुआ है, बनारस आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हुई है. तीन साल पहले की तुलना में इस साल वाराणसी में अभी तक 3 गुना अधिक यात्री आए हैं. 

5G से झारखंड के लोगों को होगा फायदा

पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि जो परियोजनाएं आज हमने शुरू की हैं, वो झारखंड (Jharkhand) के विकास को नई गति देने जा रही हैं. हमारे लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ये सिर्फ नारा नहीं है. कल आप दीप जला रहे थे, आज उमंग और उत्साह से उमड़ पड़े, और जहां तक मेरी नजर जा रही है वहां तक लोग ही लोग हैं, इसका मतलब है कि लोगों को विकास चहिए. पीएम (PM Modi) ने कहा कि जब सरकार के पास पैसा नहीं होगा तो वो सड़क कहां से बनाएगी. 5जी (5G) को लेकर झारखंड के लोगों को फायदा होने वाला है. 

ये भी पढ़ें- 

Jharkhand: पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड में देवघर एयरपोर्ट, AIIMS का किया उद्घाटन, कहा- झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा

Presidential Election 2022: संजय राउत के बदले सुर, NDA कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने के दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget