एक्सप्लोरर

जम्मू में भारी बर्फबारी के कारण हाईवे पर फंसे यात्री

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी है. जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कुछ लोग हाईवे पर ही फंस गए हैं.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में मौसम के करवट लेते ही ठण्ड और ठिठुरन बढ़ गयी है. वहीं जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह चट्टानें खिसकने और भूस्खलन के चलते हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. बुधवार सुबह से ही जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फबारी हो रही है. साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश और ओला वृष्टि की वजह से मौसम ठंडा हो गया है. जम्मू में भारी बर्फबारी के कारण हाईवे पर फंसे यात्री जम्मू-कश्मीर में हाईवे जाम खराब मौसम का सबसे ज्यादा सामना पहाड़ी इलाकों पर रहने वाले लोगों और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे यात्रियों को करना पड़ रहा है. दरअसल, खराब मौसम के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन और बनिहाल इलाकों में कई जगह पहाड़ों से चट्टानें खिसकी हैं. जिसके चलते हाईवे को बंद कर दिया गया है. हाईवे बंद होने के कारण सैंकडों यात्रियों के वाहन इस हाईवे पर फंस गए हैं. हाईवे पर फंसे मोहम्मद इकबाल का कहना है कि "हम बुधवार से हाईवे पर फंसे है. बच्चे और बुज़ुर्ग साथ में है. हाईवे कब खुलेगा इसकी कोई सूचना नहीं दी जा रही है. ठण्ड और बारिश के चलते हम सभी अपने वाहनों में बैठने को मजबूर हैं". वहीं खराब मौसम का असर जम्मू में हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ा है. प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को निकालने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि बर्फबारी कब बंद होगी इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. ये भी पढ़ें- सोनिया गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर करारा हमला, कहा- महाराष्ट्र में गवर्नर सीधे ले रहे थे दोनों से निर्देश प्रज्ञा ठाकुर रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटाई गईं, गोडसे को देशभक्त बताने पर बीजेपी सख्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget