एक्सप्लोरर

Parliament Winter Session: 'नियमों से चलेगी संसद, ये लास्ट वॉर्निंग...', कहकर ओम बिरला ने 49 सांसद और कर दिए सस्पेंड

Parliament News: विपक्षी सांसदों के लोकसभा में हंगामे के बीच सोमवार को 49 और लोकसभा सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया. सांसदों के सस्पेंशन से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें चेतावनी भी दी.

Parliament Opposition Protests: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार (19 दिसंबर) को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया. कुछ सांसद पीएम नरेंद्र मोदी की मोर्फ्ड तस्वीरें लेकर पहुंचे. इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि सांसदों का इस तरह का बर्ताव अपेक्षित नहीं है. इसके बाद लोकसभा से 49 और सांसदों को आज सस्पेंड कर दिया गया. अब तक संसद से 141 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. 

विपक्ष संसद में सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है और गृह मंत्री अमित शाह से इस मुद्दे पर संसद में बयान देने की मांग पर अड़ा है. इसे लेकर संसद के शीतकालीन सत्र में जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है.

'आपको अंतिम चेतावनी दे रहा हूं...'

सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्षी सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर, नारे लगाते हुए और प्रधानमंत्री का फोटो लहराते हुए आसन के सामने आ गए और नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे. हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल चलाने का अध्यक्ष ने प्रयास किया लेकिन सदस्य जोर-जोर से नारे लगाने लगे. अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों को हंगामा नहीं करने और नियमों से सदन की कार्यवाही चलते रहने का आग्रह किया लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी.

इस पर अध्यक्ष बिरला ने कहा “यह सदन आपका है. सदन नियम और परिपाटी से चलती है. नियम आपने ही बनाए हैं. आपने भी कहा था कि सदन में तख्तियां लेकर नहीं आना है. तख्तियां लेकर आएंगे तो सदन नहीं चलेगी. मैं किसी सदस्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहता हूं लेकिन सदन में मर्यादा बनाए रखना जरुरी है, क्योंकि सदन नियम और व्यवस्था से ही चलती है. पूरा देश सदन की कार्यवाही देख रहा है. देश का यह सर्वोच्च लोकप्रिय सदन है लेकिन आप सदन की मर्यादा को तोड़ रहे हैं, नियम से सदन को नहीं चलने दे रहे है और व्यवस्था तथा परंपरा को तोड़ रहे हैं इसलिए आपको अंतिम चेतावनी दे रहा हूं कि आसन के सामने कोई सदस्य तख्तियां लेकर नहीं आए.”

'ऐसी घटनाओं पर राजनीति दुखद'

हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों को चेतावनी देते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि यह दुख की बात है कि ऐसी घटनाओं पर राजनीति हो रही है. दूसरी ओर राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कई सांसद जानबूझकर सदन की अवहेलना कर रहे हैं, जिससे कामकाज में दिक्कतें आ रही है, इसीलिए सांसदों को सस्पेंड किया जा रहा है.

आपको बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही 22 दिसंबर तक चलनी है. पिछले हफ्ते बुधवार को संसद में चूक के मामले को लेकर विपक्ष के लगातार हंगामे की वजह से 92 सांसदों को निलंबित किया गया. मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने जबर्दस्त हंगामा किया. कुछ विपक्षी सांसद नारे लगे तख्तियां और पीएम मोदी का एक मॉर्फ्ड फोटो के साथ सदन में आए हुए थे. इसको लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि सांसदों का यह व्यवहार स्वीकार्य नहीं है. विपक्षी सांसद इस पर भी शांत नहीं हुए और हंगामा जारी रहा. प्रश्नकाल न चलता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.

कौन कौन सांसद हैं सस्पेंड?

सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 33 सांसदों को सस्पेंड किया था. इनमें अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस के 11 सांसद, 9-9 तृणमूल और DMK के सदस्य, 4 अन्य दलों के सांसद हैं. राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने भी 45 विपक्षी सांसदों को सस्पेंड किया. इससे पहले इसी मामले में 14 दिसंबर को लोकसभा से 13 सांसद और राज्यसभा से डेरेक ओ'ब्रायन सस्पेंड किए गए थे. मंगलवार को संसद में अमर्यादित आचरण के चलते विपक्ष के 78 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था. इससे पहले 14 सांसद पहले से ही पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित चल रहे हैं. इस तरह संसद से निलंबित कुल विपक्षी सांसदों की संख्या 92 हो गई है.

 ये भी पढ़ें :Parliament Security Breach: 'विपक्ष का व्यवहार दुखी करने वाला', सांसदों के व्यवहार पर बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget