एक्सप्लोरर

Parliament Security Breach: बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने विपक्ष को बताया फ्रस्टेट, कहा- '2024 में बुरी तरह हारेंगे'

Parliament Security Breach Case: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में स्मोक अटैक के बाद से विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है. वहीं विपक्ष के सांसदों को सस्पेंड भी किया गया.

Parliament Winter Session: संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले को लेकर एक तरफ जहां विपक्ष के हंगामे के बाद कई सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विपक्षी सांसदों के व्यवहार से खुश नजर नहीं आए. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के सांसदों का व्यवहार दुखी करने वाला है. इनके व्यवहार से ऐसा लगता है कि सिक्योरिटी ब्रीच करने वालों को विपक्ष का सपोर्ट है.

उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए आगे कहा, "विधानसभा चुनावों में हार की हताशा साफ नजर आ रही है और अगर इसी तरह का व्यवहार विपक्ष ने बनाए रखा तो 2024 में बुरी तरह से हारेंगे." साथ ही उन्होंने बीजेपी सांसदों से कहा, "नए मतदाताओं ने वो दौर नहीं देखा होगा जब हर दिन नया घोटाला होता था. विपक्ष के उन कारनामों के बारे में उनको जागरुक करने की जरूरत है. ऐसा लगता है कि विपक्ष ने ठान लिया है कि उनको यहीं रहना है, आगे नहीं बढ़ना है." लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, "अभी इस मीटिंग हॉल में जो खाली जगह है, ऐसा लगता है कि अगली बार ये जगह भी भर जाएगी."

'विपक्ष अब विपक्ष में ही बैठेगा'

पीएम मोदी यहीं नहीं रुके. उन्होंने बीजेपी सांसदों से कहा, "संसद भवन में जो कुछ भी हुआ, उसका समर्थन करना बहुत गलत है. विपक्ष ने मन बना लिया है कि वो अब विपक्ष में ही बैठेगा. विपक्ष जो कर रहा है वो उनकी हताशा और निराशा है. विपक्ष का मकसद नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेंकना है और हमारा मकसद देश का विकास करना है. हमारी और उनकी सोच में यही अंतर है." उन्होंने सांसदों से आगे कहा, "अब छुट्टी का समय नजदीक आ गया है. आप लोग दूर गांव के इलाकों में जाएं और पता लगाएं कि विकास कैसा हुआ है? मैं कल काशी गया था और मैंने देखा कि युवाओं में उम्मीद है."

संसद में स्मोक अटैक को लेकर विपक्ष हमलावर

वहीं, इस मामले को लेकर विपक्ष सदन में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहा है. आज मंगलवार (19 दिसंबर) को भी विपक्ष के सांसदों ने नई संसद भवन के मुख्य दरवाजे पर बैठकर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी भी शामिल हुईं. 

ये भी पढ़ें: 'मोदी जी पर असुर शक्ति सवार है', संसद से निलंबन पर बोले विपक्षी नेता अधीर रंजन चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget