एक्सप्लोरर

MEA On Donkey Flight: एक और डंकी फ्लाइट? दुबई से भारतीय यात्रियों की उड़ान को जमैका से वापस भेजा गया, जानिए विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

Randhir Jaiswal On Dubai Flight: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणदीप जयवाल ने कहा कि दुबई से चार्टर्ड फ्लाइट जमैका में उतरी थी लेकिन उसे वापस भेज दिया गया.

MEA On Dubai Flight Return To Jamaica: विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (09 मई) को पुष्टि की कि दुबई से कई भारतीय यात्रियों को ले जाने वाली एक चार्टर्ड उड़ान को उनके दस्तावेजीकरण की चिंताओं के कारण जमैका से वापस भेज दिया गया था. 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, "हमें यह बताया गया है कि दुबई से एक चार्टर्ड उड़ान कई भारतीयों के साथ जमैका में उतरी थी. उनके पास पहले से यात्रा और होटल की बुकिंग थी. हालांकि स्थानीय अधिकारी उनके दस्तावेजों से संतुष्ट नहीं थे. उन्हें 7 मई को दुबई वापस भेज दिया गया.'' हालांकि विदेश मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि क्या यात्री अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे.

दस्तावेजों में क्या थी गड़बड़ी?

हिंदुस्तान टाइम्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि 253 भारतीयों और अन्य विदेशी नागरिकों को लेकर एक चार्टर्ड फ्लाइट पिछले गुरुवार को जमैका पहुंची. विमान में सवार कुछ भारतीयों ने दावा किया कि वे पांच दिवसीय दौरे पर थे, लेकिन उनके यात्रा कार्यक्रम में केवल एक दिन शामिल था. इमीग्रेशन ऑफिसर ने द ग्लीनर को बताया, यात्रा के उद्देश्य से उन्होंने कहा कि वे आइलैंड का दौरा करने के लिए पांच दिन रुक रहे हैं, लेकिन उनके पास एक दिन के लिए यात्रा कार्यक्रम था." 

किंग्स्टन में नॉर्मन मैनली इंटनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों को उनके यात्रा दस्तावेजों में समस्याएं मिलीं. नतीजतन, उन्हें एंट्री से मना कर दिया गया लेकिन किंग्स्टन शहर के आरओके होटल में अस्थायी रूप से रहने की अनुमति दी गई. 

एक और डंकी फ्लाइट?

दरअसल, कथित तौर पर ये ग्रुप जमैका से होकर गुजर रहा था, कुछ लोग आवास विकास परियोजना के लिए निकारागुआ जा रहे थे, जबकि अन्य ने कनाडा की यात्रा करने की योजना बनाई थी. जमैका सरकार ने अभी तक उनकी यात्रा के उद्देश्य की पुष्टि नहीं की है. पुलिस संभावित मानव तस्करी अभियान की जांच कर रही है. 

इसी तरह की एक घटना पिछले साल हुई थी जब दुबई से निकारागुआ जाने वाली एक चार्टर्ड उड़ान को एक फ्रांसीसी हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था. फ्लाइट में 276 भारतीय यात्रियों को वापस लाया गया था.

ये भी पढ़ें: Air India Express: 'आपने नियमों का उल्लंघन किया...', एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 'बीमार' बता छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों को निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget