एक्सप्लोरर

कभी दीप सिद्धू को सनी देओल ने बताया था छोटा भाई, अब किया किनारा, आखिर क्या है इस 'रिश्ते' की कहानी

26 जनवरी पर ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद दिल्ली बनी छावनी में तब्दील हो गई है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ CRPF की 15 कंपनियां तैनात है. कल उपद्रव में 86 पुलिसकर्मी घायल हो गए और ट्रैक्टर पलटने से एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई. हिंसा के खिलाफ अब तक 15 FIR दर्ज की जा चुकी है.

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर हिंसा के बाद एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है और वो नाम दीप सिद्धू का है. आरोप लग रहे हैं कि इसी शख्स ने किसानों की भीड़ को लाल किला की तरफ मोड़ा, जिसके बाद हिंसा फैल गई. सिद्धू का नाम बीजेपी सांसद और अभिनेता सनी देओल के साथ भी जोड़ा जा रहा है. सनी देओल ने कल ट्वीट कर सिद्धू के साथ किसी भी तरह के संबंधों का किनारा कर लिया.

इसी बीच सनी देओल का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सनी देओल दीप सिद्धू को अपना छोटा भाई बता रहे हैं. यह वीडियो किसी फिल्म या एल्बम के प्रमोशन का लग रहा है. वीडियो कब का है यह स्पष्ट नहीं है. वीडियो में सनी देओल कहते हैं, ''दीप को मैं काफी सालों से जानता हूं, वो मेरे लिए छोटे भाई की तरह है. यह फिल्म में अपनी रुचि दिखाना चाहता है.'' सनी देओल का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसके साथ एक वीडियो भी वायरल है जिसमें दीप सनी देओल के साथ रोड शो करते नजर आ रहे हैं. दीप से जब किसी पत्रकार ने पंजाबी में पूछा कि आपको इतनी भीड़ देखकर कैसा लग रहा है? तो वो कहते हैं कि बहुत अच्छा लग रहा है, सनी भाई के लिए इतनी भीड़ आयी हैय

सनी ने किया दीप सिद्धू से किनारा लाल किले पर हुए प्रदर्शन में दीप सिद्धू का नाम सामने आने के बाद सनी देओल ने सफाई देते हुए कहा कि मेरे उसके साथ किसी भी तरह के संबंध नहीं हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ''आज लाल क़िले पर जो हुआ उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ है. मैं पहले भी, 6 दिसंबर को ट्वनिटर के माध्यम से यह साफ कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नही है.''

2019 लोकसभा चुनाव के वक्त साथ थे सनी और दीप 2019 के लोकसभा चुनाव में सनी देओल के पूरे प्रचार में वह उनके साथ होते थे. सनी के साथ दीप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी. हाल में पीएम और सनी देओल के साथ फ़ोटो भी वायरल हुआ था. अब लोग इसी तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सवाल उठा रहे हैं. बता दें कि सिद्धू से संयुक्त किसान मोर्चा ने किनारा कर चुका है. वहीं दीप खुद को बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद सनी देओल का कज़िन बताते हैं. 2019 के लोक सभा चुनाव में सनी देओल के पूरे प्रचार में वह उनके साथ होते थे.

ह भी पढ़ें- ट्रैक्टर परेड: हिंसा के बाद दिल्ली में CRPF की 15 कंपनियां तैनात, जानिए कल से अबतक क्या-क्या हुआ? Farmer Protest: दीप सिद्धू पर जमकर बरसे गुरनाम सिंह चढूनी, कहा- यह किसानों का आंदोलन है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget