एक्सप्लोरर

Farmer Protest: दीप सिद्धू पर जमकर बरसे गुरनाम सिंह चढूनी, कहा- यह किसानों का आंदोलन है

मंगलवार को ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसानों का एक जत्था लालकिले की तरफ पहुंच गया था. लालकिले पर इन किसानों ने तिरंगे ने निशान साहिब का झंडा लगाया जिसको लेकर काफी विवाद छिड़ा हुआ है.

मंगलवार को ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच हिंसक टकराव देखने को मिला. इस टकराव की जिम्मेदारी पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू ले चुके हैं. लेकिन हरियाणा के किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने दीप सिद्धू पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाया है. गुरनाम सिंह का कहना है कि दीप सिद्धू पर किसानों को बहकाया है.

गुरनाम सिंह ने मंगलवार को लालकिला पर हुए हंगामे के लिए दीप सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया. भाकियू नेता ने एक वीडियो संदेश में कहा, ''दीप सिद्धू जो किया है वह अति निंदनीय है. लालकिला जाने का हमारा कोई कार्यक्रम नहीं था. वह बागी होकर वहां गया और लोग भी उसके बहकावे में गए. उन्हें नहीं मालूम था कि वह लालकिला ले जाएगा."

हिंसा की निंदा की

चढ़ूनी ने कहा कि दीप सिद्धू बहुत दिन पहले से गढ़बढ़ कर रहे हैं और किसान नेताओं के खिलाफ बोलते हैं. भाकियू नेता गुरनाम सिंह ने कहा कि यह किसानों का आंदोलन है न कि धार्मिक आंदोलन. उन्होंने किसान गणतंत्र परेड के दौरान हुई हिंसा की भी निंदा की.

तीन केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में दो महीने से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को गणतंत्र दिवस पर किसान गणतंत्र परेड निकालने के लिए दिल्ली पुलिस ने अनुमति दी थी और इसके लिए पहले से ही रूट तय कर दिए गए थे. मगर, तय रूटों का पालन न कर प्रदर्शनकारी लालकिला पहुंच गए, जहां उन्होंने काफी हुड़दंग मचाया. आईटीओ पहुंचे प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा और आंसूगैस के गोले भी दागे गए.

Farmers Protest: लाल किले पर पुलिस और आंदोलनकारी किसानों के बीच हुई झड़प, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगा हुआ चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगा हुआ चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget