एक्सप्लोरर

Omicron के बढ़ते मामलों पर मुंबई की मेयर ने की लोगों से अपील, बोलीं- कोरोना नियमों का करें पालन, क्लीनअप मार्शल हटा देंगे

Omicron Cases in Maharashtra: मुंबई की मेयर ने कहा कि सरकार की ओर से जारी किए गए कोरोना नियमों (Corona Rules) का पालन करें. कोरोना के मामले न बढ़े, इसके लिए कोरोना नियमों का पालन करें.

Omicron Cases in Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) के अब तक 108 मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना के बढ़ते मामले के बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर (Mumbai Mayor Kishori Pednekar) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोगों से गुजारिश है कि मास्क लगाएं, जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है, वो जाकर वैक्सीन लें.

मेयर ने कहा, "सरकार की ओर से जारी किए गए कोरोना नियमों (Corona Rules) का पालन करें. कोरोना के मामले ना बढ़े, इसके लिए कोरोना नियमों का पालन करें, ऐसा मेरी जनता से अपील है. 121 देशों में ओमिक्रोन (Omicron) का खतरा है. ओमिक्रोन के चलते कुछ मौतें भी हुई हैं, ऐसी जानकारी सामने आई है. मार्केट में जाने वालों की संख्या बहुत है. इसलिए मेरी उन लोगों से हाथ जोड़कर विनती है कि आप मास्क पहन कर जाएं और एक-दूसरे से दूरियां बनाने की कोशिश करें."

क्लीनअप मार्शल (Cleanup Marshal) को लेकर पेडनेकर ने कहा, "क्लीनअप मार्शल की जरुरत नहीं, अगर लोग कोरोना के नियमों का पालन करते हैं. नियम पालन अगर किए, तो हम क्लीनअप मार्शल जो लगाए गए हैं, वो हम हटा देंगे. मास्क और वैक्सीन कोरोना से लड़ने का हथियार है."

'बीएमसी ऑनलाइन पेमेंट लाने का विचार कर रही'

उन्होंने कहा, "लोगों की सुरक्षा ज्यादा जरूरी है. मार्शल को अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए. अगर मार्शल लोगों से बदसलूकी करते हैं, तो पुलिस को शिकायत दें. हम मार्शल को निकाल देंगे. लोगों से पैसा कमाना बीएमसी का मकसद नहीं है. बीएमसी अब ऑनलाइन पेमेंट लाने का विचार कर रही है. अक्सर देखा जाता है कि फाइन के मामले में मार्शल और लोगों के बीच में झगड़ा होता है. ऑनलाइन पेमेंट को लेकर बात चल रही है. 2 से 3 दिन में इस पर काम करेंगे."

मेयर ने कहा, "ओमिक्रोन की संख्या बढ़ते देख प्रधानमंत्री ने भी चिंता जताई थी. बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए सभी राज्य के मुख्यमंत्री अपना ध्यान इस पर लगाया है और महराष्ट्र के मुख्यमंत्री लगातार इस मामले में नजर रखे हुए हैं और टास्क फोर्स से चर्चा करते रहे हैं."

'सरकार ने जो नियम लागू किया है, उसका पालन करें'

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ने इस तरह का काम किया है कि दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर नहीं आई, लेकिन ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए हमारे मुख्यमंत्री ने कहा कि विमान बंद करें. आज रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पांच लोग से ज्यादा के एक साथ रहने पर प्रतिबंध लगाया गया है. लोगों से मेरी अपील है कि अगर आप चाहते हैं कि सरकार कड़क कदम ना उठाएं, तो सरकार ने जो नियम लागू किया है, उसका पालन करें."

'भीड़ में मास्क पहनें, घर जाकर ही मास्क उतारें'

पेडनेकर ने कहा, "वैक्सीन जिन्होंने नहीं ली है, बीएमसी (BMC) अपना काम करेगी. आप लोग अपना काम करें. भीड़ में मास्क पहनें. घर जाकर ही मास्क उतारें. ओमिक्रोन को लेकर घबराना नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है और नियम का पालन करें."

'मास्क लगाकर जाएं, नहीं तो दंड वसूल किया जाएगा'

मेयर ने कहा, "मार्केट में जाने वाले लोगों से अपील है कि मास्क लगाकर जाएं, नहीं तो दंड वसूल किया जाएगा. लोग नियम का नहीं पालते हैं, इसलिए मार्शल रखा गया है. लोगो की जिंदगी महत्वपूर्ण है. जिन्होंने वैक्सीन ले ली है वो भी नियमों का पालन करें. अगर किसी ने नियम तोड़ा, तो उस पर कार्रवाई होगी. बीएमसी ने कड़ी चेतावनी सभी को दी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रही सरकार, बदल जाएगा पूरा ढांचा, चली जाएगी कई लोगों की नौकरी
NTA में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रही सरकार, बदल जाएगा पूरा ढांचा, चली जाएगी कई लोगों की नौकरी
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget