एक्सप्लोरर

Omicron in India: ओमिक्रोन के मामलों ने ली डेल्टा वेरिएंट की जगह, क्या और खराब होंगे हालात?

Corona Cases: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नियमित रूप से देश भर में कोविड-19, ओमीक्रोन की स्थिति और स्वास्थ्य प्रणालियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठकें कर रहे हैं. 

Corona Cases: देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के ओमीक्रोन स्वरूप (Omicron Variant) ने अब मामलों की संख्या के मामले में डेल्टा स्वरूप (Delyta Variant) की जगह लेना शुरू कर दिया है और संक्रमित पाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में से अब लगभग 80 प्रतिशत ओमीक्रोन से संक्रमित मिल रहे हैं. यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को दी. सूत्रों ने बताया कि हालांकि, सामने आने वाले मामलों में से एक तिहाई हल्के लक्षण वाले होते हैं जबकि बाकी बिना लक्षण वाले हैं.
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रोन के कुल 1,270 मामलों का पता चला है. कोविड-19 जांच में काफी कमी को देखते हुए, केंद्र ने बृहस्पतिवार को 19 राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों से ‘‘व्यापक पैमाने पर’’ जांच करने का आग्रह किया था ताकि संक्रमित मामलों की तुरंत पहचान की जा सके और ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार को सीमित किया जा सके. 

दो दिसंबर को देश में ओमीक्रोन स्वरूप के पहले दो मामलों की घोषणा किये जाने के बाद से स्वास्थ्य मंत्रालय एक मिशन मोड में काम कर रहा है और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों पर राज्यों का लगातार मार्गदर्शन कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नियमित रूप से देश भर में कोविड-19, ओमीक्रोन की स्थिति और स्वास्थ्य प्रणालियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठकें कर रहे हैं. 

64.40 प्रतिशत लोगों को दी जा चुकी है दोनों टीके की खुराक 

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया विशेषज्ञ टीमों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा करते हैं. वह दवाओं और वेंटिलेटर के भंडार और ऑक्सीजन की उपलब्धता पर भी जानकारी लेते हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय का ‘वॉर रूम’ चौबीस घंटे काम कर रहा है और सभी रुझानों और बढ़ोतरी का विश्लेषण कर रहा है तथा देशव्यापी स्थिति की निगरानी कर रहा है. 

मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जांच बढ़ाने, अस्पताल की तैयारियों को मजबूत करने, टीकाकरण अभियान की गति और इसका प्रसार बढ़ाने तथा जहां भी आवश्यक हो संक्रमण के प्रसार का मुकाबला करने के लिए प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करना सुनिश्चित करने की सलाह दी है. भारत की नब्बे प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और 64.40 प्रतिशत लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है.

ये भी पढ़ें:

Children’s Vaccination: बच्चों की वैक्सीनेशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, घर बैठे ऐसे बुक करें अपना स्लॉट

Vaishno Devi Temple: कहां है माता वैष्णो देवी का मंदिर, क्या है इसकी मान्यता, हर दिन कितने श्रद्धालू करते है दर्शन, जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget