एक्सप्लोरर

Noida Rape Case: पुलिस से मुठभेड़ के बाद रेप का आरोपी गिरफ्तार, नोएडा में नाबालिग के साथ किया था बलात्कार

Police Arrested Rape Accused: आरोपी ने बच्ची से बहाना बनाकर कहा था कि उसे कुछ पत्ते तोड़ने हैं जो एक बच्ची ही तोड़ सकती है. पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज हुआ जिसके बाद आरोपी की तलाश हुई.

Rape With Minor In Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) के साथ रेप केस के मामले में पुलिस (Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान शनि (Shani) नाम के शख्स के रूप में हुई है जो 20 साल का है. इस पर एक स्कूल जा रही बच्ची के साथ रेप करने का आरोप है. बच्ची उम्र महज 13 साल है. ये बच्ची 7वीं क्लास में पढ़ती है. घटना 27 जुलाई की सुबह की बताई जा रही है.

ये बच्ची रोजाना की तरह सुबह तैयार होकर स्कूल जाने के लिए निकली. आरोपी शनि की नजर इस बच्ची पर पड़ी और एक बहाना बनाकर ये बच्ची को एक सुनसान सी जगह पर ले गया जहां पर उसने बच्ची के साथ रेप किया. आरोपी ने बच्ची से बहाना बनाकर कहा था कि उसे कुछ पत्ते तोड़ने हैं जो एक बच्ची ही तोड़ सकती है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद आरोपी की तलाश की गई.

आरोपी ने की भागने की कोशिश, लगी पैर में गोली

आरोपी शनि को गिरफ्तार कर पुलिस की एक टीम उसका मेडिकल कराने के लिए ले जा रही थी. मेडिकल करवाने के बाद पुलिस उसे वापस ला रही थी तभी उसने पुलिस से बचने के लिए भागने की कोशिश की और पत्थर से हमला कर दिया. इसके बाद पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लग गई. एक अस्पताल में आरोपी का इलाज चल रहा है. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले काफी दिनों से इस बच्ची का पीछा कर रहा था.

इस तरह घटना को दिया अंजाम

ये बच्ची नोएडा (Noida) के सेक्टर 24 में रहती है औऱ सेक्टर 31 के एक स्कूल (School) में पढ़ती है. बुधवार की सुबह जब वो स्कूल जा रही थी तो आरोपी शनि (Shani) ने उससे कहा कि एक पेड़ से पत्ते तोड़ने हैं, जो सिर्फ एक लड़की ही तोड़ सकती है. इस बहाने से वो बच्ची को सेक्टर 32 के एक सुनसान से इलाके में लेकर गया और वहां पर उसने घटना को अंजाम दिया. इसके बाद बच्ची ने ये घटना अपने परिजनों को बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें: Noida News: नाबालिग को पत्ते तोड़ने के बहाने बुलाकर किया रेप, पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी

ये भी पढ़ें: Delhi: शालीमार बाग इलाके में लोगों ने नशे में पुलिस पर किया पथराव, 27 लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget