एक्सप्लोरर

हथियार बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपियों का हमसे कोई संबंध नहीं : सनातन संस्था

एटीएस ने अदालत को बताया था ‘‘वे तथाकथित हिंदू राष्ट्र की स्थापना की दिशा में प्रयास करने की प्रेरणा से प्रेरित थे जैसा कि मराठी पुस्तक ‘क्षत्र धर्म साधना’ में व्याख्या की गयी है. यह पुस्तक सनातन संस्था ने प्रकाशित करायी थी.’’

मुंबई: सनातन संस्था ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में हथियार बरामदगी मामले में गिरफ्तार 12 आरोपियों में कोई भी इस संस्था का सदस्य नहीं है, जैसा कि राज्य के आंतकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने यहां की एक विशेष अदालत में अपने आरोपपत्र में दावा किया है. गोवा के इस दक्षिणपंथी संगठन के एक प्रवक्ता ने एटीएस की तरफ से बुधवार को दायर दस्तावेजों में संस्था पर लगाये आरोपों से इनकार किया. एटीएस ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद पाडलकर के नेतृत्व वाली एनआईए की विशेष अदालत में आरोपपत्र दायर किया है.

सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता चेतन राजहंस ने कहा कि संस्था को भारतीय न्याय व्यवस्था में पूरा विश्वास है और वह इस आरोप के खिलाफ लड़ेगी.

एटीएस ने अपने आरोपपत्र में कहा है कि सभी 12 आरोपी सनातन संस्था से संबद्धित संगठन ‘हिंदू जनजागृति समिति’ और ठीक इसी तरह के अन्य छोटे संगठनों से जुड़े हैं और ‘हिंदू राष्ट्र’ की स्थापना करने को लेकर प्रेरित थे.

एटीएस ने अदालत को बताया था ‘‘वे तथाकथित हिंदू राष्ट्र की स्थापना की दिशा में प्रयास करने की प्रेरणा से प्रेरित थे जैसा कि मराठी पुस्तक ‘क्षत्र धर्म साधना’ में व्याख्या की गयी है. यह पुस्तक सनातन संस्था ने प्रकाशित करायी थी.’’

हालांकि राजहंस ने आरोप का खंडन किया. राजहंस ने एक बयान में कहा, ‘‘एटीएस ने आरोप लगाया है कि सनातन संस्था, हिंदू जनजागृति समिति और अन्य इसी तरह के संगठनों के सदस्यों को महाराष्ट्र हथियार बरामदगी मामले में गिरफ्तार किया गया.'

उन्होंने कहा कि हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि कोई भी गिरफ्तार किया गया आरोपी सनातन संस्था का नहीं है. राजहंस ने कहा कि एटीएस की ओर से इस मामले में दायर आरोपपत्र को लेकर जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति ‘बेहद हास्यास्पद, दोषपूर्ण और विरोध करने के लायक’ है. संस्था के प्रवक्ता ने कहा, ‘अगर प्रेस नोट ही इतना दोषपूर्ण है तो कोई कल्पना कर सकता है कि वास्तविक आरोपपत्र किस तरह से गलतियों से भरा होगा.'

उन्होंने दावा किया कि सनातन संस्था की पवित्र किताब ‘क्षत्र धर्म साधना’ में ‘हिंदू राष्ट्र’ का जिक्र नहीं है. यह मामला इस साल अगस्त में राज्य के नालासोपाड़ा, पुणे और अलग अलग हिस्सों में एटीएएस के छापे में हथियारों और गोलाबारुद की बरामदगी से जुड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Exclusive: क्या CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में से हुई 215 की पहचान
Exclusive: CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में 215 की पहचान
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget