एक्सप्लोरर

ISIS से लिंक को लेकर बेंगलुरु के आप्थाल्मालॉजिस्ट अब्दुर रहमान को एनआईए ने किया गिरफ्तार

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी एनआईए ने 28 साल के आप्थाल्मालॉजिस्ट को बेंगलूरू से गिरफ्तार किया है. माना जा रहा है कि इस शख्स की मदद से ISIS के बीमार आतंकियों का इलाज किया जाता था.

कर्नाटक: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी एनआईए ने बेंगलुरु से आप्थाल्मालॉजिस्ट को गिरफ्तार किया है. बेंगलुरु के एमएस रमैया मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने वाला आप्थाल्मालॉजिस्ट का नाम अब्दुल रहमान बताया जा रहा है. एनआईए गिरफ्त में आया यह शख्स एक ऐसे मेडिकल एप्लीकेशन पर काम कर रहा था, जिसकी मदद से ISIS के बीमार आतंकियों का इलाज किया जाता था.

उसे गिरफ्तार करने के बाद NIA ने कर्नाटक पुलिस के साथ मिलकर बेंगलूरु में उससे जुड़े तीन जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया और डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित कई संदिग्ध सामान जब्त किए. NIA के स्टेटमेंट के मुताबिक 28 वर्षीय रहमान ने ISIS आतंकवादियों के इलाज के लिए 2014 की शुरुआत में सीरिया में आईएसआईएस के एक मेडिकल कैंप का दौरा भी किया था. जहां वो 10 दिनों तक इस्लामिक स्टेट के गुर्गों के साथ रहा था.

आरोपी बेंगलुरु के बसवनगुडी का निवासी है जो कि दिल्ली के जामिया नगर से गिरफ्तार किए गए एक कश्मीरी दंपति जहांजीब सामी वानी और हिना बशीर बेघ के संपर्क में था. दिल्ली के इस दंपति पर आरोप था कि वे Islamic State Khorasan Province  के लिए काम करते हैं.

उसी से मिली लिंक के बाद दिल्ली पुलिस ने यह खुलासा किया और एनआईए ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए आज बेंगलुरु से शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.  इसी कड़ी में NIA ने पुणे से सादिया शेख और नबील खत्री को भी हाल ही में गिरफ़्तार किया था.

एनआईए का कहना है कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी अब्दुर रहमान ने कबूल किया कि वह आरोपी जहानजीब सामी और सीरिया में ISIS के दूसरे गुर्गों के साथ आईएसआईएस गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सुरक्षित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर साजिश रच रहा था.

साथ ही वह संघर्ष-क्षेत्रों में घायल ISIS  कैडरों की मदद के लिए एक मेडिकल एप्लीकेशन विकसित करने और ISIS लड़ाकों के लिए एक हथियारों से संबंधित एप्लीकेशन बनाने की प्रक्रिया में था. गिरफ्तारी के बाद अब उसे दिल्ली एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा और उससे पूछताछ के लिए एनआईए की रिमांड मांगी जाएगी.

यह भी पढ़ें.

सुशांत सिंह राजपूत मामला: क्या CBI को सौंपा जाएगा केस? SC का कल आ सकता है फैसला

बारामूला में ढेर तीन आतंकियों में से दो लश्कर के टॉप कमांडर, BJP नेता वसीम बारी के थे हत्यारे

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget