एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत मामला: क्या CBI को सौंपा जाएगा केस? SC का कल आ सकता है फैसला

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला कल आ सकता है. इस फैसले के बाद तय हो जाएगा कि अभिनेता के मौत मामले की जांच सीबीआई करेगी या नहीं.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट कल अपना आदेश दे सकता है. केस कल लिस्ट होने की संभावना है. बता दें कि सुशांत सिंह मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने पटना में दर्ज एफआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

पिछले मंगलवार को सुनवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था. शीर्ष अदालत ने सभी पक्षों को अपनी दलीलों पर संक्षिप्त लिखित नोट 13 अगस्त तक जमा करवाने की अनुमति दी थी. जिसके बाद सभी ने जवाब दाखिल किए.

इस मामले में बिहार सरकार, सुशांत सिंह राजपूत के पिता सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं जबकि महाराष्ट्र सरकार इसका विरोध कर रही है. सुशांत राजपूत के पिता का कहना है कि उसे मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है.

वहीं रिया चक्रवर्ती का कहना है कि पटना में एफआईआर का कोई आधार नहीं था. पटना की कोर्ट को मामले में सुनवाई के अधिकार नहीं है. बिहार की सिफारिश पर जांच सीबीआई को सौंपना गलत है. पटना में दर्ज एफआईआर में जो आशंकाएं जताई गई हैं, उनसे कोई संज्ञेय अपराध की बात भी सामने नहीं आती.

बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव इसी साल 14 जून को उनके आवास में मिला था. इसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की. हालांकि करीब एक महीने बाद अभिनेता के पिता केके सिंह ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए और उन्होंने पटना में एफआईआर दर्ज कराई.

इस एफआईआर में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों को नामजद किया गया है. उन्होंने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं.

इस मामले में जांच के लिए पटना पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची. बिहार सरकार का कहना है कि मुंबई पुलिस ने टीम का सहयोग नहीं किया. इस बीच बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी. केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश मान ली.

सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इस फैसले का महाराष्ट्र सरकार विरोध कर रही है. अब सभी की नजर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर है.

रिया चक्रवर्ती का दावा- सुशांत की बहन प्रियंका ने नशे में मुझे गलत तरीके से छूआ, इसलिए सुशांत ने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget