एक्सप्लोरर

दिल्ली: नए साल पर खूब उड़ी नियमों की धज्जियां, जमकर हुई आतिशबाजी, 509 शराबियों के कटे चालान

नए साल पर जश्न के दौरान दिल्ली-एनसीआर में जमकर आतिशबाजी हुई. लोग सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित समय सीमा के पहले और बाद में भी पटाखे फोड़ते हुये नजर आए. वहीं 509 चालान काटे गये.

नई दिल्ली: नए साल पर जश्न के दौरान दिल्ली-एनसीआर में जमकर आतिशबाजी हुई. प्रदूषण की गंभीर समस्या का सामना कर रही राष्ट्रीय राजधानी में कई जगह लोग सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित समय सीमा के पहले और बाद में भी पटाखे फोड़ते हुये नजर आए.

केंद्र सरकार द्वारा संचालित वायु गुणवता एवं मौसम पूर्वामुमान प्रणाली (सफर) ने सोमवार को आगाह किया था कि खुले में अलाव जलाने या आतिशबाजी के कारण, वायु में प्रदूषण और अधिक हो जाएगा, जिससे हवा की गुणवत्ता में तेजी से गिरावट आ सकती है. यहां तक कि प्रदूषण अत्यंत गंभीर श्रेणी में भी पहुंच सकता है.

आतिशबाजी को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या से पहले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के जिलाधिकारियों और दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा था. लेकिन चेतावनी के बावजूद, कई जगहों पर SC के आदेश का उल्लंघन हुआ.

उल्लंघन की घटनाओं की संख्या हालांकि तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी. SC ने क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न को लेकर आदेश दिया था कि नव वर्ष का जश्न आधी रात से शुरू होता है इसलिए रात 11 बज कर 55 मिनट से लेकर 12 बज कर 30 मिनट तक केवल हरित पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी. अक्तूबर से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है. पिछले दस दिन से तो राष्ट्रीय राजधानी में वायु की गुणवत्ता लगातार हानिकारक बनी हुई है.

नए साल की शाम दिल्ली में शराब पीकर गाड़ी चलाने के 509 मामले सामने आये नये साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली में शराब पीकर गाड़ी चलाने के 500 से ज्यादा मामले सामने आये. नियम तोड़ने वालों में ज्यादातर युवा शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने दंडित किया. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर किसी भी कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 15,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था. नये साल पर बाहर निकलकर जश्न मनाने वाले लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था भी की गई थी.

पुलिस ने आगाह किया था कि उपद्रव और नशे में गाड़ी चलाने की किसी भी घटना से सख्ती से निपटा जाएगा.उन्होंने कहा कि नये साल की पूर्व संध्या पर शराब के नशे में वाहन चलाने के मामलों में कुल 509 चालान काटे गये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल में खुलेंगे राज? पाकिस्तान में बैठा राना भाई और महाराष्ट्र के नेता की दुश्मनी, 4 युवकों से 10 घंटे पूछताछ
ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल में खुलेंगे राज? पाकिस्तान में बैठा राना भाई और महाराष्ट्र के नेता की दुश्मनी, 4 युवकों से 10 घंटे पूछताछ
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठेगी डीएमके, संसद तक पहुंची सियासी नाराजगी
INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठेगी डीएमके, संसद तक पहुंची सियासी नाराजगी
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से डील पर बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे, बोले - '...उनकी बहुत इज्जत'
ईरान से बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे, बोले - '...उनकी बहुत इज्जत'
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
Rotten Mangoes: सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
Embed widget