एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कोरोना से 24 घंटे में 62,919 मरीज हुए संक्रमित, 828 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन आवश्यक हो सकता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम उस फेज तक पहुंचेंगे.

मुंबई: कोरोना का कहर जारी है. सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में आज 62,919 नए मामलों की पुष्टि हुई है. रात के करीब 10 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 828 मरीजों की मौत हुई है. इतने ही समय में 69,710 मरीज ठीक हुए हैं. इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 46,02,472 और मृतकों की संख्या 68,813 हो गई.

राज्य में गुरुवार को 66,159 नए मामले सामने आए थे और 771 मरीजों की मौत हुई थी. इससे पहले बुधवार को 63,309 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 985 मरीजों की मौत हुई थी. यह एक दिन में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों का सबसे बड़ा आंकड़ा है.  

राज्य में मंगलवार को 66 हजार 358 नए केस आए थे और 895 मरीजों की मौत हुई थी. सोमवार को 48,700 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और 524 मरीजों की मौत हुई थी. महाराष्ट्र में 18 अप्रैल को सर्वाधिक 68,631 मामले आए थे. 

कोरोना के कहर के बीच आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राज्य के लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों ने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में दैनिक वृद्धि पर रोक लगाने में मदद की है.

उन्होंने कहा कि यदि लॉकउाउन जैसे प्रतिबंध न होते तो महाराष्ट्र में संक्रमण के नौ से दस लाख उपचाराधीन (जिनका इलाज चल रहा है) मामले होते. कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या लगभग 6.5 लाख बनी हुई.

मुख्यमंत्री ठाकरे ने आगे कहा कि लॉकडाउन आवश्यक हो सकता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम उस चरण तक पहुंचेंगे.

बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 15 मई तक बढ़ा दिया था. लोगों की आवाजाही और अन्य गतिविधियों पर पाबंदियां अप्रैल की शुरुआत में लगाई गई थीं, जो एक मई सुबह सात बजे तक के लिए थी. अब इसे 15 दिन और बढ़ाया गया है.

महाराष्ट्र में निजी कार्यालय, सैलून, सिनेमाघर बंद करने सहित और भी कई पाबंदिया लगाई है. राज्य सरकार ने किराना, सब्जी की दुकानों और डेयरी को महज चार घंटे सुबह सात बजे से 11 बजे तक ही खोलने कर निर्देश दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget