एक्सप्लोरर

Mukesh Ambani Threat: मुकेश अंबानी को दी जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया 19 वर्षीय आरोपी

Mukesh Ambani News: मुंबई पुलिस ने तेलंगाना से एक 19 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है. ये लड़का उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी दे रहा था.

Mukesh Ambani: उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में मुंबई की गामदेवी पुलिस ने शनिवार (4 नवंबर) को तेलंगाना से एक 19 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान गणेश रमेश वनपारधी के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा है कि आरोपी को 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पिछले हफ्ते अंबानी को पांच ईमेल मिले थे, जिसमें उनसे पैसे की मांग की गई थी. उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसा मालूम होता है कि कुछ किशोरों के जरिए शरारत की गई है. फिलहाल हमारी जांच चल रही है और हम मामले की तह तक जाने की कोशिश करेंगे. मुकेश अंबानी को कुल मिलाकर पांच ईमेल आए, जिसमें उनसे कुल मिलाकर 400 करोड़ रुपये मांगे गए. लेकिन इससे पहले की आरोपी कुछ कर पाते, उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

ईमेल में क्या कहा गया?

पहला धमकी भरा ईमेल 27 अक्टूबर को भेजा गया था, जिसमें शादाब खान नाम के लड़के ने लिखा, 'अगर आप (मुकेश अंबानी) हमें 20 करोड़ नहीं देंगे, तो हम आपको मार देंगे. हमारे पास भारत के सबसे बेहतरीन शूटर्स हैं.' वहीं, इसके बाद उन्हें एक और धमकी भरा ईमेल किया. इसमें पहले ईमेल पर कार्रवाई नहीं करने के लिए उन्हें धमकी दी गई और कहा गया कि अब उन्हें 200 करोड़ रुपये चाहिए. 

दूसरे ईमेल में लिखा गया, 'अगर हमारी मांग नहीं पूरी हुई तो अंबानी के नाम पर डेथ वारंट जारी होगा.' सोमवार को खबर आई कि रंगदारी मांगने वाले ने अंबानी की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर तीसरा ईमेल भेजकर 400 करोड़ रुपये की मांग की है. इसके बाद उन्हें मंगलवार और बुधवार को ऐसे दो और ईमेल मिले. 

पुलिस ने कहा कि उन्होंने ईमेल के आईपी एड्रेस की जांच की और आरोपी के तेलंगाना में होने का पता चला. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अपराध में और लोग शामिल थे या नहीं. 

यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani Threat: मुकेश अंबानी को जान से मारने की मिली तीसरी धमकी, 400 करोड़ रुपये की डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget