एक्सप्लोरर

MP उपचुनाव: BJP उम्मीदवार ने मुरैना में कहा- ‘कमलनाथ ने यहां ‘आइटम’ कहा होता तो उनकी लाश जाती’

आज शाम तक कमलनाथ को 'आइटम' वाले बयान पर चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देना है.बीजेपी की पूरी कोशिश है कि जनता कमलनाथ के 'आइटम' वाले बयान को भूल न जाए.

मुरैना: मध्य प्रदेश उपचुनाव में नेताओं की ओर से लगातार विवादित बयान दिए जा रहे हैं. अब मुरैना के दिमनी से बीजेपी उम्मीदवार गिर्राज डण्डौतिया ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के ‘आइटम’ वाले बयान को लेकर उनपर पलटवार किया है, लेकिन अपनी मर्यादा भूल गए.

कमलनाथ के बयान को खूब भुना रही है बीजेपी

बीजेपी उम्मीदवार ने कहा कि अगर कमलनाथ ने यहां (मुरैना) में ऐसी टिप्पणी की होती तो यहां से उनकी लाश जाती. बीजेपी उम्मीदवार के साथ उस वक्त कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि जनता कमलनाथ के 'आइटम' वाले बयान को भूल न जाए इसलिए हर रैली में चर्चा जरूर होती है.

कमलनाथ को आज चुनाव आयोग को देना होगा जवाब

आज शाम तक कमलनाथ को 'आइटम' वाले बयान पर चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देना है. कमलनाथ भी आइटम वाले बयान पर मचे बवाल के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटे नजर आ रहे हैं. शिवपुरी की रैली में कमलनाथ ने मंच पर ही पांच महिलाओं से राखी बंधवा ली.

मध्य प्रदेश में उपचुनाव क्यों अहम हैं?

बता दें कि मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर तीन नवंबर को वोट डाले जाएंगे. ये चुनाव सिर्फ 28 सीटों का मामला नहीं है. इसपर मध्य प्रदेश का पूरा गणित टिका हुआ है. अभी मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं. अभी बीजेपी के पास 107 और कांग्रेस के पास 88 विधायक हैं. बीएसपी के पास 2, एसपी 1 और निर्दलीय 4 विधायक हैं. पूर्ण बहुमत के लिए बीजेपी को 9 सीटें जीतनी हैं. जबकि कांग्रेस को वापसी के लिए सभी 28 सीटें जीतनी होंगी.

यह भी पढ़ें-

बिहार में आज की रैली से पहले पीएम मोदी बोले- NDA के एजेंडे को रखूंगा | राहुल गांधी भी करेंगे दो रैलियां

Corona Vaccine: अमेरिका ने रेमडेसिविर दवा को दिया फुल अप्रूवल, हाल ही में WHO ने उठाए थे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: AIMIM ने इस सीट से घोषित किया प्रत्याशी, ओवैसी ने किसे दिया टिकट?
यूपी चुनाव: AIMIM ने इस सीट से घोषित किया प्रत्याशी, ओवैसी ने किसे दिया टिकट?
‘वे पाकिस्तान जाकर मोदी सरकार के खिलाफ...’, BJP का मणिशंकर पर बड़ा आरोप
‘वे पाकिस्तान जाकर मोदी सरकार के खिलाफ...’, BJP का मणिशंकर पर बड़ा आरोप
'अभिजीत दीपके का महाराष्ट्र पुलिस पर यू-टर्न? बोले- अब एहसास कि परफेक्ट...'
'अभिजीत दीपके का महाराष्ट्र पुलिस पर यू-टर्न? बोले- अब एहसास कि परफेक्ट...'
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP
Supreme Court on Gyanesh Kumar: विपक्ष Vs ज्ञानेश, अंतिम फैसला अभी है शेष! | BJP | Congress | ABP
Supreme Court Hearing on CEC Gyanesh: ज्ञानेश कुमार पर SC ने क्या कहा? | Congress | BJP | ABP News
Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
UP राज्यसभा चुनाव: कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय, जिनपर BJP ने खेला दांव
UP राज्यसभा चुनाव: कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय, जिनपर BJP ने खेला दांव
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
Embed widget