एक्सप्लोरर

Weather Report: महाराष्ट्र के सभी हिस्सों तक पहुंचा मॉनसून, उत्तर भारत के कई इलाकों में उमस भरी गर्मी

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून रविवार को पूरे महाराष्ट्र में दस्तक देने के साथ ही गुजरात और छत्तीसगढ़ के भी कुछ हिस्सों में पहुंच गया. हालांकि, उत्तर भारत के राज्यों में बारिश नहीं हुई और मौसम काफी उमस भरा रहा.

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून रविवार को पूरे महाराष्ट्र में दस्तक देने के साथ ही गुजरात और छत्तीसगढ़ के भी कुछ हिस्सों में पहुंच गया. वहीं उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम गर्म और उमस भरा बना रहा.

दिल्ली में 40 डिग्री रहा उच्चतम तापमान

राष्ट्रीय राजधानी में उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा जबकि आर्द्रता का स्तर 40-82 फीसदी के बीच बना रहा. दिल्ली के आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से थोड़ा अधिक था. वहीं, पालम और पूसा मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान क्रमश: 41.4 और 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया गया है.

चंडीगढ़ में 38.8 डिग्री रहा उच्चतम तापमान

वहीं, पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य सीमा के आसपास दर्ज किया गया. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 40 और हिसार में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि करनाल में 37.8 डिग्री और नारनौल में 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा. पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 40.4, लुधियाना में 40.9 और पटियाला में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इस बीच, राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में कई स्थानों पर रविवार सुबह भारी से मध्यम बारिश हुई जबकि कुछ स्थान भीषण गर्मी की चपेट में हैं. कोटपुतली में 58 मिलीमीटर, बीकानेर के कोलायत में 50 मिलीमीटर, उदयपुर में सलूम्बर में 47 मिलीमीटर, अलवर के कोटकासिम में 45 मिलीमीटर, डूंगरपुर के निथुआ में 38 मिलीमीटर, उदयपुर के सरारा में 37 मिलीमीटर, अलवर में 36.8 मिलीमीटर, डूंगरपुर के गणेपुरा और साबला में 35-35 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई. श्रीगंगानगर 44.9 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा.

जैसलमेर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 43.7 डिग्री सेल्सियस, बाडमेर में 42.7 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 41.7 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 41.3 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 40.1 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 39.6 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को झुंझुनूं, सीकर, अलवर, अजमेर, बांसवाडा, बूंदी, जयपुर, कोटा समेत कई अन्य हिस्सों में आंधी आ सकती है. वहीं, महाराष्ट्र तट से टकराने के चार दिनों बाद दक्षिण पश्चिम मानसून ने लगातार प्रगति की है और अब यह पूरे राज्य में पहुंच गया है.

उम्मीद के मुताबिक रहा है मॉनसून- मौसम विभाग 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि अभी तक मानसून की प्रगति सामान्य और उम्मीदों के मुताबिक रही है. हालांकि, नासिक समेत कुछ शहरी इलाकों में भारी बारिश से लोगों को असुविधा हुई. भारी बारिश के बाद शनिवार को नासिक रोड पुलिस थाने में जलभराव हो गया. उधर, छत्तीसगढ़ में मॉनसून सक्रिय हो गया है और राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मॉनसून आमतौर पर अंबिकापुर (उत्तरी छत्तीसगढ़) में जून के तीसरे सप्ताह पहुंचता है, लेकिन इस बार यहां एक सप्ताह पहले पहुंच गया. उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी रायपुर और कई अन्य इलाकों में पिछले दो दिनों में अच्छी बारिश हुई है. उन्होंने बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून राज्य के कोरिया और बिलासपुर जैसे कुछ जिलों को छोड़ कर लगभग सभी हिस्से में सक्रिय हो गया है. वहीं, अगले पांच दिनों में दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

अहमदाबाद, गांधीनगर और वलसाड तथा केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली के कुछ इलाकों में शनिवार से भारी बारिश हुई है.

यह भी पढ़ें- 

मुंबई: धारावी ने सिखाया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में हारी हुई बाजी को कैसे जीता जाए

चिराग पासवान की टीशर्ट पहन कर घूमेंगे पार्टी के बूथ कार्यकर्ता, आखिर LJP में क्या पक रहा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget