एक्सप्लोरर

मुंबई: धारावी ने सिखाया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में हारी हुई बाजी को कैसे जीता जाए

कोरोना की जंग में मुंबई का धारावी मॉडल काफी चर्चा में है.टेस्टिंग, स्क्रीनिंग समेत अन्य रणनीति पर काम किया गया.

एशिया का सबसे घनी आबादी वाला मुंबई का इलाका धारावी इन दिनों चर्चा में है. उसकी चर्चा महामारी के बाद उपजी परिस्थियों का सामना करने को लेकर हो रही है. ना सिर्फ कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जंग लड़ी बल्कि हारी हुई बाजी को जीतने की सीख भी दी है. कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बन चुका धारावी अब वायरस की रफ्तार को धीमा कर रहा है.

यहां अधिकारियों ने अप्रैल से अभियान की शुरुआत की. उन्होंने 47 हजार 500 घरों पर दस्तक देकर तामपान और ऑक्सीजन लेवल जांचा. 7 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर कोरोना के लक्षणों की पहचान की. उसके बाद कोरोना के लक्षणों का पता चलाकर लोगों को नजदीकी स्कूल और स्पोर्ट्स क्लब के क्वारंटीन सेंटर भेजा. मई के शुरुआत से यहां संक्रमण के एक तिहाई मामलों में रोजाना कमी देखी जा रही है. इसके अलावा आधे से ज्यादा मरीज ठीक होकर जानलेवा कोरोना वायरस को हरा चुके हैं.

कोरोना की जंग में धारावी बना रोल मॉडल

मुंबई नगरपालिका के सहायक आयुक्त किरण दिघावकर धारावी में कोरोना जंग के अगुवा बनकर उभरे हैं. उन्होंने बताया, “धारावी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना असंभव था. मेरे पास सिर्फ वायरस का पीछा करने का विकल्प था ना कि मामले आने का इंतजार किया जाए. हमने शुरुआती चरण में ही लोगों को आइसोलेट करना शुरू किया.” दिघावकर और उनकी टीम ने स्क्रीनिंग और टेस्टिंग को जारी रखने का फैसला किया. उनका मकसद मृत्यु दर को सीमित करना था.

टेस्टिंग, स्क्रीनिंग की बदौलत धार को किया कुंद

रणनीति की बदौलत मृत्यु दर में काफी कमी और रिकवरी रेट को बढ़ाया जा सका. करीब 51 फीसद धारावी के कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने में कामयाब रहे. संक्रमण के नए मामले मई की शुरुआत में 60 से गिरकर अब 20 पर पहुंच गए हैं. अधिकारियों ने जंग में समुदाय का भरोसा जीतकर भी कोरोना की धार को कम करने में सफलता पाई. रमजान में उन्होंने फल, खजूर और उचित भोजन की समय पर व्यवस्था कराई जिससे धार्मिक आयोजन मनाने में दिक्कत ना हो. जबकि दूसरे अन्य लोगों को प्रतिदिन तीन वक्त का खाना दिया गया. धारावी में कोरोना वायरस की जंग फिलहाल खत्म होने को है मगर संक्रमण के दूसरे दौर की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

दिल्ली सरकार ने बदला अपना फैसला, कोरोना सेंटर में नहीं बदले जाएंगे 10 से 49 बेड तक की क्षमता वाले नर्सिंग होम

यूपी: रिहा हुए तब्लीगी जमात के दोषी 57 विदेशी सदस्य, सहारनपुर की कोर्ट ने दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget