एक्सप्लोरर

किसानों की होगी बल्ले-बल्ले! इस फसल पर मोदी सरकार ने बढ़ाई एमएसपी, NHM को लेकर भी लिया बड़ा फैसला

Modi Cabinet Meeting: केंद्र सरकार ने जूट की मएसपी को बढ़ाने की मंजूरी दी है. 2025-26 के लिए रॉ जूट की एमएसपी छह फीसदी बढ़ाकर 5650 रुपये प्रति क्विंटल की गई है. इसके अलावा नेशनल हेल्थ मिशन को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

Modi Cabinet Meeting: केंद्र सरकार ने जूट किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. बुधवार को पीएम आवास पर हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में 2025-26 सीजन के लिए जूट की एमएसपी को बढ़ाने को मंजूरी दी गई. इसके अलावा नेशनल हेल्थ मिशन को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में बताया कि कैबिनेट ने जूट की एमएसपी को बढ़ाने की मंजूरी दी है. 2025-26 के लिए रॉ जूट की एमएसपी छह फीसदी बढ़ाकर 5650 रुपये प्रति क्विंटल की गई है यानी अब किसानों को प्रति क्विंटल 315 रुपये ज्यादा मिलेंगे. सरकार के इस फैसले से जूट किसानों खासकर बिहार, बंगाल और असम के किसानों को इसका फायदा होगा.  

इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट में नेशनल हेल्थ मिशन को अगले पांच साल तक चालू रखने का फैसला लिया गया है. इस मिशन में 2021-22 में 12 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स जुड़े और कोविड की लड़ाई में मदद की. 

नए साल पर भी किसानों को मिला था तोहफा

इससे पहले बीती एक जनवरी को भी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया था. इसमें मोदी सरकार ने किसानों को डीएपी की कीमतों में राहत दी थी. सरकार ने किसानों को 50 किलो DAP उर्वरक का बैग 1350 रुपये में देने का फैसला लिया यानी सरकार डीएपी पर 3850 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा योजना को 2025-26 तक जारी रखने को मंजूरी दी गई थी. इसके लिए सरकार ने कुल 69515.71 करोड़ रुपये का बजट दिया था.

रबी की छह फसलों का बढ़ाई थी MSP

इससे पहले केंद्र सरकार ने रबी की छह फसलों की एमएसपी बढ़ाने को मंजूरी दी थी. इन फसलों में चना, गेहूं, मसूर, सरसों, जौ और सनफ्लॉवर सीड्स शामिल थीं. जहां गेहूं की एमएसपी 150 रुपये बढ़कर 2,425 रुपये प्रति क्विंटल की गई थी. वहीं, सरसों की एमएसपी 300 रुपये बढ़ाकर 5,950 रुपये प्रति क्विंटल हुई थी. 

क्या होती है एमएसपी?  

एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य वह राशि है, जिस पर फसलों की सरकारी खरीद होती है. सरकार इस कीमत पर किसानों से उत्पाद खरीदती है. भले ही बाजार में इनकी कीमत कम या ज्यादा हो. एमएसपी का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को सुरक्षित करना है. खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सरकार बड़ी मात्रा में किसानों से उत्पाद खरीदती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
नड्डा ने की NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा, छात्रों से की ये अपील
नड्डा ने NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा की, छात्रों से की ये अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget