एक्सप्लोरर

किराये पर दी थी JCB, पैसे देने का नंबर आया तो अधिकारियों ने मांगी रिश्वत, फिर शख्स ने किया ऐसा काम, चौंक जाएंगे आप

Tamil Nadu News: नगर पालिका ने विजयराघवन की जेसीबी पिछले कई महीनों से किराये पर ले रखी थी. बकाया मांगने पर जब उनसे रिश्वत मांगी गई तो उन्होंने लोकपाल से भी इसकी शिकायत की.

Tamil Nadu Suicide Attempt News: तमिलनाडु के तिरुवरुर (Thiruvarur) जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां नगर निगम के अधिकारियों की ओर से रिश्वत (Bribe) मांगने और पेमेंट न देने से नाराज एक व्यक्ति ने आत्मदाह करने की कोशिश की. नगर निगम आयुक्त एस कुमारिमन्नन ने जब कथित रूप से जेसीबी के मालिक विजयराघवन का बकाया नहीं चुकाया तो उन्होंने कूथनल्लूर नगर पालिका कार्यालय के अंदर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया.  

नगर पालिका ने पिछले चार महीनों में कई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए विजयराघवन की जेसीबी को किराये पर लिया था. अधिकारियों पर कथित तौर पर उनका एक लाख रुपये बकाया था. वे लगातार पालिका से बकाया चुकाने के लिए कह रहे थे. विजयराघवन ने अपना बकाया मांगने के लिए जब नगर आयुक्त से संपर्क किया तो अधिकारियों ने उन्हें 25,000 रुपये की रिश्वत देने के लिए कहा. 

लोकपाल के पास की थी शिकायत

विजयराघवन ने इसके बाद तमिलनाडु के स्थानीय निकाय लोकपाल से इसकी शिकायत की, जिन्होंने इस शिकायत की जांच की. लोकपाल ने पाया कि नगर आयुक्त ने रिश्वत मांगी थी. तमिलनाडु स्थानीय निकाय लोकपाल ने ये भी निर्देश दिया कि विजयराघवन को उनका बकाये का ब्याज के साथ भुगतान किया जाना चाहिए. हालांकि, इसके बाद भी जेसीबी मालिक को उनके पैसे नहीं दिए गए. इंडिया टुडे के अनुसार, इसके बाद जब विजयराघवन शुक्रवार (9 जून) को अपने पैसे मांगने गए, तो उनसे अधिकारियों ने बदसलूकी की. 

नगर पालिका कार्यालय में किया प्रदर्शन

उन्होंने फिर अपने परिवार के साथ कूथनल्लूर नगर पालिका कार्यालय में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसी दौरान विजयरागवन ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया. हालांकि, उन्हें तुरंत वहां मौजूद लोगों ने रोक लिया. इस घटना के बाद नगर आयुक्त कुमारिमन्नन को निलंबित कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- 

Wrestlers Protest: पहलवान साक्षी मलिक ने दिया अल्टीमेटम, कहा- 'जब सारे मुद्दे सुलझेंगे, तभी हम खेलेंगे एशियन गेम्स'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई कीमती जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई कीमती जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
नड्डा ने की NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा, छात्रों से की ये अपील
नड्डा ने NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा की, छात्रों से की ये अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget