एक्सप्लोरर

'देश तोड़ने की कोई बात करेगा तो मैं सहन नहीं करूंगा', डीके सुरेश के बयान पर बोले खरगे, BJP ने कहा- एक भी मिनट भी...

DK Suresh Statement: कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के दक्षिण भारत के लिए अलग राष्ट्र के बयान को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा.

Parliament Budget Session: कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के दक्षिण भारत के लिए अलग राष्ट्र के बयान को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है. बीजेपी मामले को लेकर निशाना साधते हुए कह रही है कि राहुल गांधी चुप्पी साधे हुए हैं. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश को तोड़ने वाली किसी भी बात को हम सहन नहीं करेंगे.

मल्लिकार्जुन खऱगे ने राज्यसभा में कहा, ''आज मैंने टीवी पर सुना कि उन्होंने (डीके सुरेश) बोला कि मैंने ऐसा नहीं कहा, लेकिन कहा है तो प्रिविलेट कमेटी को मामले में काम करने दो. मैं बोलना चाहूंगा कि कोई भी देश तोड़ने की बात करेगा तो मैं सहन नहीं करूंगा. ऐसे में नेता कांग्रेस का हो या फिर दूसरी पार्टी का हो. मैं कहता हूं कि कन्याकुमारी से लेकऱ कश्मीर तक देश एक है.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''देश के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने जान दी है. ऐसी पार्टी (कांग्रेस) कभी देश को तोड़ने की बात नहीं कर सकती.'' वहीं बीजेपी ने कहा कि डीके सुरेश को संसद में रहने का अधिकार नहीं है.  

दरअसल, कांग्रेस नेता डीके सुरेश ने गुरुवार (1 फरवरी) को कहा कि अगर विभिन्न करों से एकत्रित धनराशि के वितरण के मामले में दक्षिणी राज्यों के साथ हो रहे 'अन्याय' को ठीक नहीं किया गया तो दक्षिणी राज्य एक अलग राष्ट्र की मांग करने के लिए मजबूर हो जाएंगे. 

बीजेपी ने क्या कहा?
बीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डीके सुरेश भारत को तोड़ने की बात कर रहे हैं, उनके नेता राहुल गांधी चुप्पी साधे हुए हैं: उन्होंने आगे कहा कि उन्हें (डीके सुरेश) को एक मिनट भी सांसद बने रहने का अधिकार नहीं है, उन्होंने संविधान का उल्लंघन किया है

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी हम पर संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हैं, लेकिन भारत को तोड़ने संबंधी डीके सुरेश की असंवैधानिक टिप्पणियों पर कुछ नहीं कह रहे हैं. 

डीके सुरेश ने क्या कहा?
बजट को लेकर डीके सुरेश ने कहा था, ''हमारी मांग है कि हमें अपने राज्य से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), सीमा शुल्क और प्रत्यक्ष करों में अपना हिस्सा मिलना चाहिए। हम दक्षिण भारत के साथ बहुत अन्याय होते हुए देख रहे हैं. हम अपने हिस्से का पैसा उत्तर भारत में बंटते हुए देख रहे हैं. ’’

सुरेश ने कहा, ‘‘आज हम इसकी निंदा नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में दक्षिण भारत के लिए एक अलग राष्ट्र का प्रस्ताव रखने की नौबत आ जाएगी. ’’

ये भी पढ़ें- 'इंडिया गठबंधन खत्म हो चुका है', संजय राउत के सामने बोले प्रकाश प्रकाश आंबेडकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Hydrogen Fuel Train: PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी! जानिए इसकी खासियतें
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी! जानिए इसकी खासियतें
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक... मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget