एक्सप्लोरर

Mahua Moitra Bribe Case: महुआ मोइत्रा पर पैसा लेकर प्रश्न पूछने का आरोप, आज मामले की सुनवाई करेगी लोकसभा की एथिक्स कमेटी

कारोबारी दर्शन हीरानंदानी ने बीते दिनों एक हलफनामे में महुआ मोइत्रा को सवाल पूछने के बदले पैसे देने की बात कही थी. जिसकी पुष्टी उनके निजी मित्र वकील जय अनंत देहाद्रई ने भी की थी.

Mahua Moitra Cash For Query Case: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने के गंभीर आरोप लगे हैं. इन आरोपों की लोकसभा की एथिक्स कमेटी जांच कर रही है, आरोपों की जांच करने के लिए गुरुवार (26 अक्टूबर 2023) को एथिक्स कमेटी की पहली बैठक हो रही है. इस बैठक में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पहली और वकील जय अनंत देहाद्रई अपने बयान दर्ज करा सकते हैं.

निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की गयी शिकायत में देहाद्रई के शेयर किये गये दस्तावेजों का उल्लेख किया है. बिरला ने मामले को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली आचार समिति को भेज दिया. दुबे ने कहा है कि किसी समय मोइत्रा के करीबी रहे देहाद्रई ने मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के बीच अडानी समूह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए रिश्वत के लेनदेन के ऐसे साक्ष्य साझा किये हैं जिनको खारिज नहीं किया जा सकता.

महुआ से क्या सवाल पूछे जा सकते हैं? 
पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से आज की कार्यवाही के बाद नोटिस देकर सवाल-जवाब के लिए बुलाया जा सकता है. उनसे सवाल पूछे जा सकते हैं कि क्या उन्होंने पैसे लेकर सवाल पूछे हैं या नहीं, इसके अलावा विशेषज्ञों की मानें तो उनसे ये सवाल भी पूछे जाने की संभावना बन सकती है.

क्या NIC मेल दुबई में ओपन हुआ या नहीं?
इसके लिए पैसे लिए गए या नहीं?
विदेशी दौरे का खर्च कौन उठाता था?
क्या विदेशी दौरे के लिए स्पीकर से इजाजत ली गई?
क्या उन्होंने पैसे लेकर अडानी से जुड़े सवाल पूछे?
जो सवाल उन्होंने पूछे क्या उसमें किसी और की संलिप्तता थी या नहीं?

बैठक से पहले एथिक्स कमेटी ने जारी किया बयान
एथिक्स कमेटी ने गुरुवार को होने वाली बैठक से पहले कहा, ‘हम सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने में उनकी सीधी संलिप्तता के आरोपों पर सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की 15 अक्टूबर, 2023 को दी गई शिकायत के संबंध में उनके और वकील जय अनंत देहाद्रई के बयान लेंगे. दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने लोकसभा में 61 सवाल पूछे थे जिनमें 50 सवाल अडानी समूह पर आधारित थे.

हीरानंदानी ने एक हस्ताक्षरित हलफनामे में स्वीकार किया है कि मोइत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी, जिनकी बेदाग छवि के कारण विपक्ष को उन पर हमले का कोई मौका नहीं मिला, उनकी ‘छवि खराब करने और उनको असहज करने के लिए गौतम अडानी पर निशाना साधा. हीरानंदानी ने कथित रूप से संसद में प्रश्न पूछने के लिए तृणमूल सांसद को पैसे दिये थे.

कौन लोग हैं कमेटी का हिस्सा?
लोकसभा की एथिक्स कमेटी के सदस्य लोकसभा में सभी पार्टियों के नेता होते हैं. इस कमेटी में बीजेपी सांसद विष्णु दत्त शर्मा, सुमेधानंद सरस्वती, अपराजिता सारंगी, डॉ. राजदीप रॉय, सुनीता दुग्गल और सुभाष भामरे हैं, तो वहीं कांग्रेस के वी वैथिलिंगम, एन उत्तम कुमार रेड्डी, बालाशोवरी वल्लभनेनी, और परनीत कौर हैं; शिवसेना के हेमंत गोडसे; जद (यू) के गिरिधारी यादव; सीपीआई (एम) के पीआर नटराजन और बीएसपी के दानिश अली इस समिति का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें: Assembly Election 2023 Live: 'लोग मेरे काम के लिए वोट करेंगे, मुख्यमंत्री के लिए क्यों छोड़ दूं दावा'... सीएम रेस पर बोले गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget