एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'जल्द गिर जाएगी एकनाथ शिंदे सरकार, महाराष्ट्र में होंगे मध्यावधि चुनाव', आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा

Aditya Thackeray Slams Eknath Shinde: पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘मेरी बात को याद रखें...यह सरकार जल्द ही गिर जाएगी और महाराष्ट्र को मध्यावधि चुनाव का सामना करना पड़ेगा.’’

Aditya Thackeray Claim: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही गिर जाएगी और राज्य में मध्यावधि चुनाव होंगे. अपनी ‘शिव संवाद यात्रा’ के तीसरे दिन पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा में ठाकरे ने यह भी कहा कि शिवसेना के बागी विधायकों ने उनके पिता एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को उस वक्त धोखा दिया, जब वह अस्वस्थ थे.

पैठण से शिवसेना विधायक एवं पूर्व मंत्री संदीपन भुमरे का विधानसभा क्षेत्र है. वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के बागी खेमे में शामिल हो गए हैं. पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘मेरी बात को याद रखें...यह सरकार जल्द ही गिर जाएगी और महाराष्ट्र को मध्यावधि चुनाव का सामना करना पड़ेगा.’’

यह लड़ने का समय है

आदित्य ठाकरे ने भुमरे के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि पिछली महा विकास आघाड़ी सरकार में शिवसेना के मंत्रियों को धन नहीं मिला. ठाकरे ने कहा कि पैठण क्षेत्र को मराठवाड़ा जल-ग्रिड परियोजना के तहत पहली योजना मिली. उन्होंने कहा, ‘‘भुमरे को पांच बार विधानसभा का टिकट दिया गया. जब मैंने सोचा कि हमने इन लोगों के लिए क्या कुछ किया तो मेरी आंखों में आंसू आ गए, लेकिन यह रोने का समय नहीं है, यह लड़ने का समय है.’’

ये भी पढ़ें- Draupadi Murmu News: कोटा से जुड़ी हैं नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कई यादें, हवाई सेवा का किया था वादा

बागी विधायकों को कहा गद्दार

शिवसेना नेता ने कहा कि राज्य को पिछले एक पखवाड़े में भारी बारिश का सामना करना पड़ा और कई लोगों की जान चली गई, लेकिन सरकार केवल दो लोगों (शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस) द्वारा चलाई जा रही है. ठाकरे ने 40 बागी विधायकों को ‘‘गद्दार’’ करार दिया, जिन्होंने शिवसेना को विभाजित करने की उस वक्त साजिश रची जब उनके पिता अस्वस्थ थे और कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे थे. बाद में उन्होंने (आदित्य ने) अहमदनगर जिले के नेवासा में भी एक रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने शिवसेना के सहयोगी और क्रांतिकारी शेतकारी पक्ष के विधायक शंकरराव गडख की प्रशंसा की.

ये भी पढ़ें- President Farewell Dinner: निवर्तमान राष्ट्रपति के लिए पीएम मोदी ने किया विदाई भोज का आयोजन, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget